कोरोना की होली: बदला इतिहास, भोपाल में इस बार होलिका दहन रात की बजाए दूसरे दिन सुबह होगा

कोरोना की होली: बदला इतिहास, भोपाल में इस बार होलिका दहन रात की बजाए दूसरे दिन सुबह होगा


मध्य प्रदेश की राजधानी में इस बार होलिका दहन सुबह होगा. (File)

कोरोना की होली: महामारी ने इस बार इतिहास ही बदलकर रख दिया है. इस बार होलिका दहन रात की बजाए सुबह होगा. सुबह भी कर्फ्यू खत्म होने के बाद. हिंदू उत्सव समिति ने ये फैसला किया है.


  • Last Updated:
    March 26, 2021, 9:21 AM IST

भोपाल. राजधानी में पहली बार होलिका दहन का इतिहास बदलने जा रहा है. अभी तक होलिका दहन रात में होता था, लेकिन अब कोरोना के चलते सुबह 6:15 बजे किया जाएगा. यह स्थिति इसलिए बन रही है, क्योंकि लॉकडाउन सुबह 6:00 बजे तक रहेगा. ऐसे में प्रतिबंध की वजह से होलिका दहन नहीं किया जा सकता.

होलिका दहन को लेकर हिंदू उत्सव समिति ने बड़ा फैसला लिया है. होलिका दहन समितियों के साथ बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है कि लॉकडाउन के दौरान होलिका दहन नहीं किया जाएगा. लॉकडाउन खत्म होने के बाद ही होलिका दहन किया जाएगा, ताकि लोग विधिवत रूप से पूजा-पाठ कर सकें. इसके अनुसार अब 28 मार्च की रात को होली नहीं जलाई जाएगी, बल्कि 29 मार्च को सुबह जलाई जाएगी.

सरकार पहले ही दे चुकी ये निर्देश

गौरतलब है कि सरकार पहले ही होली को लेकर यह साफ कर चुकी है कि होली सब अपने घर में ही मनाएं. शब-ए-बरात को लेकर भी कोई आयोजन न किया जाए. हालांकि जिला स्तर पर जो भी दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं वह क्राइसिस कमेटी की बैठक के बाद ही दिए जा रहे हैं.भोपाल में मिले नए 425 मरीज

भोपाल में पिछले 24 घंटों में कोरोना से संक्रमित 425 नए मरीज मिले. यह बीते एक साल में किसी एक दिन में मिले नए मरीजों का दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है. इससे पहले 19 नवंबर 2020 को इतने ही मरीज मिले थे. यहां एक सप्ताह से 300 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं. जिला क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में फैसला लिया है कि जिस इलाके में 5 से ज्यादा केस होंगे, वहां माइक्रो कंटेनमेंट क्षेत्र बनेगा. भोपाल में गुरुवार को ज्यादातर स्वीमिंग पूल, सिनेमाघर बंद रहे. 90% रेस्तरां में भी दोपहर बाद से बैठकर खाने की व्यवस्था बंद रही.

कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बताया कि सरकार की नई गाइडलाइन शुक्रवार से सख्ती से लागू कराएंगे. ये अगले आदेश तक रहेगा. इधर, प्रदेश में 1885 नए मरीज मिले हैं और 9 की मौत सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज की गई है. जबकि छिंदवाड़ा के जिला अस्पताल के कोविड वॉर्ड में 9 मरीजों की मौत हुई है. जबकि अधिकारी सिर्फ 2 की पुष्टि कर रहे हैं.









Source link