- Hindi News
- Sports
- Cricket
- IND Vs ENG 2nd ODI: KL Rahul Shuts Critics With Special Celebration After Century, Watch Video
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पुणे2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शतक लगाने के बाद लोकेश राहुल (बाएं) कुछ यूं सेलिब्रेट करते देखे गए।
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में लोकेश राहुल ने करियर का 5वां शतक लगाया। सेंचुरी लगाने के बाद राहुल अजीबोगरीब तरीके से जश्न मनाते दिखे। उन्होंने बैट और हेलमेट जमीन पर रखने के बाद अपने दोनों कानों को अपने दोनों हाथों से बंद कर लिया।
सोशल मीडिया पर फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। कुछ फैन्स कह रहे हैं कि राहुल दोनों कानों को बंद कर हेटर्स को जवाब दे रहे थे। राहुल टी-20 सीरीज के दौरान आउट ऑफ फॉर्म थे। लोगों ने इसलिए उनकी खूब आलोचना भी की थी।
राहुल ने 2019 में भी ऐसे ही सेलिब्रेट किया
राहुल ने 114 गेंदों पर 108 रन की पारी खेली। उन्होंने ऋषभ पंत के साथ चौथे विकेट के लिए 80 गेंदों पर 113 रन की पार्टनरशिप की। इससे पहले दिसंबर 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ विशाखापट्टनम में हुए वनडे में शतक लगाने के बाद भी राहुल ने इसी प्रकार सेलिब्रेट किया था। मैच के बाद जब पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और कॉमेंटेटर इयान बिशप ने उनसे इस सेलिब्रेशन के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि मैं इसे रहस्य ही रखना चाहता हूं।
2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगाने के बाद भी राहुल ने कान पर हाथ रखकर सेलिब्रेट किया था।
सोशल मीडिया पर फैन्स ने राहुल को सपोर्ट किया
सोशल मीडिया पर उनका यह सेलिब्रेशन खूब शेयर किया जा रहा है। एक फैन ने लिखा कि वह लोग कहां गए, जो उन्हें सीरीज से ड्रॉप करने की मांग कर रहे थे। वहीं, एक और फैन ने लिखा कि राहुल अपने फॉर्म और बैटिंग को लेकर किसी बाहरी की आवाज नहीं सुनना चाहते।
एक और फैन ने लिखा कि राहुल ने सेंचुरी लगाकर सभी ट्रोलर्स का मुंह बंद कर दिया। वहीं, दूसरे फैन ने लिखा कि राहुल ने सेंचुरी लगाई और मुझे उनका यह सेलिब्रेशन काफी पसंद है। एक यूजर ने लिखा कि संजय मांजरेकर भी राहुल के इस सेलिब्रेशन को देखे होंगे। दरअसल टी-20 सीरीज के बाद पूर्व क्रिकेटर मांजरेकर ने उनकी आलोचना की थी।
@kartikmurali @Swannyg66 That KL Rahul celebration – Fingers in ears signifies… Not listening to all the chatter and things being said around… Focussing on job at hand.#INDvENG
— Shubhansh Thakur (@shuthaku) March 26, 2021
राहुल ने टी-20 सीरीज में बनाए थे 15 रन
राहुल ने टी-20 सीरीज में 4 मैचों में 15 रन बनाए थे। टी-20 सीरीज में वे लगातार दो बार शून्य पर आउट हुए थे। इसी के बाद फैन्स और कई पूर्व क्रिकेटर्स उनकी टीम में मौजूदगी को लेकर सवाल उठाए थे। हालांकि, वनडे में वे फॉर्म में लौटे और पहले मैच में 43 गेंदों पर 62 रन की पारी खेली थी।
कोहली ने राहुल का किया था सपोर्ट
फैन्स द्वारा ट्रोल किए जाने के बाद कप्तान कोहली ने भी राहुल का सपोर्ट किया था। कोहली ने कहा था कि लोगों का अपना नजरिया है। उन्हें आजकल आलोचना सुनने में काफी मजा आता है। कोई खिलाड़ी अगर नीचे गिर रहा होता है, तो लोगों को उसे और नीचे गिराने में मजा आता है। यह सब मेरे लिए फालतू बातें हैं। हम अपने खिलाड़ियों को सपोर्ट करते रहेंगे और कोशिश करेंगे कि वे मानसिक तौर पर स्वस्थ रहें।’