रीवा में लाेकायुक्त कार्रवाई: सीधी में दो हजार रुपए की घूस लेते हुए तहसीलदार और उसका बाबू गिरफ्तार; जमीन का रिकॉर्ड ठीक करने के लिए किसान से मांगे थे रुपए

रीवा में लाेकायुक्त कार्रवाई: सीधी में दो हजार रुपए की घूस लेते हुए तहसीलदार और उसका बाबू गिरफ्तार; जमीन का रिकॉर्ड ठीक करने के लिए किसान से मांगे थे रुपए


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Satna
  • On Giving The Money To The Tehsildar, Say Give It To Babu, The Lokayukta Team Caught Babu’s Money In His Hand.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सीधी5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • सीधी में 2 हजार की रिश्वत लेते तहसीलदार और बाबू पकड़े गए
  • राजस्व अभिलेख सुधार के लिए मांगी थी रकम

लोकायुक्त पुलिस ने सीधी में राजस्व रिकॉर्ड में सुधार के लिए दो हजार रुपए रिश्वत लेते तहसीलदार को पकड़ा। उसके साथ बाबू को भी गिरफ्तार किया गया है। जब फरियादी तहसीलदार को रुपए देने लगा तो उसने कह दिया कि बाबू को दे दो। जैसे ही बाबू को रुपए दिए तो लोकायुक्त टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।

फरियादी शिवकुमार गौतम को रिकॉर्ड ठीक कराना था लेकिन तहसील का स्टाफ बिना लिए काम नहीं कर रहा था। इस पर लोकायुक्त एसपी को शिकायत की। प्रारंभिक जांच में मामला सही निकला।

शुक्रवार को रंगेहाथ पकड़ने की रणनीति बनी और 20 लोगों की टीम तहसील ऑफिस भेजी गई। आरोपी तहसीलदार लक्ष्मण प्रसाद पटेल (54) तहसील कार्यालय रामपुर नैकिन निवासी बर्रेह जिला सतना ने यह रिश्वत मांगी थी। शिवकुमार गौतम रघुनाथपुर के रहने वाले थे। तहसीलदार ने बाबू देवेंद्र कोरी इलाहाबाद हालमुकाम नैकिन सतना के जरिए 2000 रुपए मांगे गए थे। देवेंद्र कुमार को दो हजार रुपए लेते पकड़ा और तहसीलदार को भी आरोपी बनाया गया। कार्रवाई लोकायुक्त उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार के मार्गदर्शन में निरीक्षक डीएस मरावी के नेतृत्व में 20 सदस्यीय टीम ने की है।

फरियादी शिवकुमार गौतम

फरियादी शिवकुमार गौतम

खबरें और भी हैं…



Source link