लापता युवती का शव मिला, हत्या का आरोप: तीन घंटे सीमा विवाद के चलते रेलवे लाइन के किनारे पड़ा रहा युवती का शव, तार-तार हुई मानवीयता

लापता युवती का शव मिला, हत्या का आरोप: तीन घंटे सीमा विवाद के चलते रेलवे लाइन के किनारे पड़ा रहा युवती का शव, तार-तार हुई मानवीयता


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • The Body Of A Woman Lying On The Side Of The Railway Line Due To The Border Dispute For Three Hours, The Wire’s Humanitarianism

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

युवती का शव रेलवे लाइन के किनारे पड़ा रहा, GRP थाना पुलिस और हजीरा थाना पुलिस आपस में सीमा विवाद करती रही, 3 घंटे बाद शव उठाया गया

  • GRP और हजीरा थाने के बीच चला सीमा विवाद
  • आखिर में हजीरा थाना पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर किया मर्ग कायम
  • शव मिलने के बाद परिजन ने सेवा नगर में लगाया जामा

लापता युवती का शव आधी रात को रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिला है। युवती की मौत ट्रेन से टकराने से हुई है। हद तो तब हो गई जब ट्रैक किनारे शव पड़ा था और दो थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी थी। 3 घंटे तक सीमा विवाद के बाद आखिर में GRP पुलिस से हारते हुए हजीरा थाना पुलिस ने शव को अपनी निगरानी में लेकर डेड हाउस पहुंचाया। घटना वेष्णोंपुरम में गुरुवार रात की है। युवती गुरुवार सुबह से लापता थी। शुक्रवार दोपहर युवती के परिजन ने सेवा नगर में चक्काजाम कर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हजीरा थाना पुलिस को गुरुवार रात सूचना मिली थी कि वेष्णोंपुरम एरिया में रेलवे लाइन के पास एक युवती का शव पड़ा हुआ है। हजीरा थाना की ओर से SI गंभीर सिंह खुद अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे। प्रारंभिक पड़ताल में स्पॉट GRP थाना का प्रतीत हुआ। क्योंकि शव रेल पटरी की गिट्‌टी पर पड़ा था। तत्काल GRP थाना पुलिस को मामले की सूचना दी गई। GRP पुलिस पहुंची, लेकिन स्पॉट अपना न बताकर बहस करने लगी। काफी देर तक दोनों तरफ से बहस हुई। GRP और हजीरा थाना कोई बॉडी को उठाकर मर्ग कायम करने को तैयार नहीं था। एक दूसरे की थाने की सीमा बताकर बहस करते हुए नजर आए। लगभग 3 घंटे बहस के बाद हजीरा थाना पुलिस ने महिला के शव को उठाया है।

सुबह लापता, रात को मिला शव

ट्रैक के किनारे मिले युवती के शव की शिनाख्त ग्वालियर थाना के सुमेरसिंह का बाड़ा निवासी 22 वर्षीय वर्षा शर्मा पुत्री जयप्रकाश शर्मा के रूप में हुई है। पता लगा है कि वर्षा गुरुवार सुबह लापता हो गई थी। शाम तक वह नहीं मिली तो परिवार ने ग्वालियर थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। अभी पुलिस उसकी तलाश कर रही थी तभी देर रात उसका शव हजीरा इलाके में रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिला है।

हत्या का लगाया आरोप

शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए। परिजन ने ग्वालियर रोड पर चक्काजाम कर दिया। परिजन ने किसी अमन नाम के युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेकर परिजन को विश्वास दिलाया है कि जो भी आरोपी होगा वह बच नहीं पाएगा। मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।

खबरें और भी हैं…



Source link