Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के 7 शहरों में लागू हुआ साप्ताहिक लॉकडाउन मरीज बढ़ने पर ग्वालियर में भी हो सकता है। प्रदेश सरकार ने स्थानीय अफसरों से बीते दिनों इसके लिए रिपोर्ट मांगी थी। जिसमें बताया गया कि अभी ग्वालियर में इसकी जरुरत नहीं है। यदि मरीजों की संख्या 100 से ज्यादा पहुंचना शुरू होती है तो साप्ताहिक लॉकडाउन की अनुशंसा की जाएगी।
अफसरों ने फिलहाल व्यवस्थाओं में सख्ती कर संक्रमण की चेन को तोड़ने की कोशिश का दावा किया है, जिसके लिए सामाजिक-धार्मिक और राजनीतिक आयोजन में व्यक्ति संख्या निर्धारित के अलावा सिनेमा, रेस्त्रां, स्वीमिंग पूल आदि पर भी पाबंदियां लगाई जा रही हैं।
व्यवस्थाओं में कसावट की जा रही है
- संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए व्यवस्थाओं में कसावट की जा रही है। प्रदेश सरकार द्वारा साप्ताहिक लॉकडाउन पर मत मांगा गया था लेकिन अभी ग्वालियर में ऐसे हालात नहीं है। यदि मरीजों की संख्या ज्यादा बढ़ती है तो भोपाल-इंदौर व दूसरे शहरों की तर्ज पर सख्त व्यवस्थाएं हो सकती हैं। – कौशलेंद्र विक्रम सिंह, कलेक्टर