WPL 2026 Tickets: महिला प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 9 जनवरी को होगा. मेगा इवेंट के चौथे संस्करण को देखने के लिए फैंस का जोश हाई है. इस बार ये टूर्नामेंट और रोमांचक होने वाला है, क्योंकि मेगा ऑक्शन में कई खिलाड़ियों को नई टीम मिली है. WPL 2026 का आयोजन नवी मुंबई और वडोदरा के स्टेडियम में खेले जाएंगे.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि नवी मुंबई और वडोदरा में 2026 महिला प्रीमियर लीग (WPL) मैचों के टिकट 26 दिसंबर को शाम 6 बजे IST से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे.
BCCI ने आगे कहा, “भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रोमांचक TATA WPL के चौथे सीज़न के लिए डिस्ट्रिक्ट को आधिकारिक टिकटिंग एजेंसी बनाया है. टिकट आधिकारिक WPL वेबसाइट, Android और iOS पर WPL ऐप और डिस्ट्रिक्ट वेबसाइट से खरीदे जा सकते हैं.”
RCB और मुंबई इंडियंस के मैच से होगा आगाज
टूर्नामेंट 9 जनवरी को शुरू होगा जब हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस, स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली 2024 की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की मेजबानी करेगी. नवी मुंबई में 17 जनवरी तक 11 मैच होंगे, जिसके बाद बाकी 11 मैचों, जिसमें प्लेऑफ भी शामिल हैं, के लिए एक्शन वडोदरा में शिफ्ट हो जाएगा.
गुजरात जायंट्स वडोदरा लेग की शुरुआत RCB के साथ मुकाबले से करेगा, जिसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच 2025 के फाइनल का रीमैच होगा. लीग स्टेज 1 फरवरी को खत्म होने के बाद, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच एलिमिनेटर 3 फरवरी को होगा. टेबल टॉपर सीधे फाइनल में पहुंचेगा, जो 5 फरवरी को खेला जाएगा.
जनवरी-फरवरी विंडो में पहली बार आयोजित होने वाला WPL, तीन सीजन फरवरी-मार्च स्लॉट में आयोजित होने के बाद प्रमुख महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के साथ टकराव से बचता है.
दो बार की विजेता मुंबई इंडियंस मौजूदा चैंपियन के रूप में उतरेगी, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर एकमात्र दूसरी टीम है जिसने WPL ट्रॉफी जीती है. दिल्ली कैपिटल्स तीन बार रनर-अप रही है, जबकि गुजरात जायंट्स और UP वॉरियर्ज अभी तक फाइनल में नहीं पहुंची हैं. वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का आने वाला 2026 सीजन इस इवेंट का चौथा सीजन है, जो 2023 में शुरू हुआ था. मुंबई इंडियंस वीमेन सबसे सफल टीम है, जिसने तीन सालों में दो टाइटल जीते हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) दूसरी टीम है जिसने WPL का टाइटल जीता है.
ये भी पढ़ें: 10 साल में इतने इंटरनेशनल शतक… विराट कोहली का वो महारिकॉर्ड, जिसके आसपास भी कोई नहीं पहुंचा