शादी का लड्‌डू: भोपाल में बारात लेकर पहुंचे दूल्हों को घर और ऑफिस पर ताला मिला; समिति के माध्यम से रिश्ता तय हुआ था, एक से 20-20 हजार रुपए लिए

शादी का लड्‌डू: भोपाल में बारात लेकर पहुंचे दूल्हों को घर और ऑफिस पर ताला मिला; समिति के माध्यम से रिश्ता तय हुआ था, एक से 20-20 हजार रुपए लिए


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Madhya Pradesh Bhopal Mahila Shagun Jan Kalyan Samiti Marriage Bureau Case Fraud; Updates From Kolar Police Station

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपालएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

कोलार पुलिस ने दूल्हें की शिकायत पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। – प्रतीकात्मक फोटो

  • छह से अधिक लोगों ने कोलार थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया

भोपाल में शगुन जनकल्याण समिति के नाम से एक महिला शादी कराने के नाम पर धोखाधड़ी का रैकेट चला रही थी। महिला के चंगुल में फंसे कुछ युवा जब गुरुवार को बारात लेकर भोपाल पहुंचे, तो उन्हें बताए गए शादी वाले घर और ऑफिस में ताले लगे मिले। घंटों दूल्हे और उनके परिजन यहां-वहां भटकते रहे, लेकिन जब उनका कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने कोलार थाने में FIR दर्ज कराई। कोलोर में इस तरह की 6 से ज्यादा लोगों ने शिकायत की।

मेहगांव, भिंड निवासी 35 साल के केशव बघेल पिता सुखलाल बघेल खेती-किसानी करते हैं। उन्होंने बताया कि करीब तीन महीने पहले उनके जीजा जगदीश बाजार करने भिंड गए थे। उन्हें बस स्टैंड पर शगुन जन कल्याण समिति का पर्चा मिला।

इसमें चार लोगों के नाम और नंबर दिए गए थे। पर्चे में दावा किया गया था कि समिति गरीब बच्चियों की शादी करवाता है। पर्चे पर दिए नंबर पर बात करने पर एक महिला ने कॉल रिसीव किया। उसने बताया कि वह रोशनी तिवारी बताया।

उसने रिश्ते के लिए कोलार के विनिजी कुंज में स्थित ऑफिस बुलाया। 16 जनवरी 2021 की दोपहर वे ऑफिस पहुंचे। उन्हें एक लड़की दिखाई गई। केशव ने बताया कि लड़की की उम्र करीब 25 साल के आसपास रही होगी। केशव के अनुसार उसने अपने बारे में सबकुछ लड़की को बताया दिया।

वह शादी करने के लिए तैयार हो गई थी। उसके बाद पंडित से मुर्हूत आदि भी निकलवाया गया। रोशनी ने लड़की को अपनी बेटी बताया था। समिति ने शादी कराने के नाम पर 20 हजार रुपए लिए थे। शादी तय होने के बाद 25 मार्च यानी गुरुवार सुबह वे अपने परिवार के 8 सदस्यों के साथ बारात लेकर भोपाल आए।

कोलार में बताए पते पर पहुंचने पर वहां ताला मिला। उन्होंने रोशनी और उसके साथियों को कॉल किया, लेकिन सभी के फोन बंद थे। हम थाने के बगल से स्थित समिति के ऑफिस पहुंचे, तो वहां भी ताला था। शाम 4 बजे तक हम इसी तरह भटकते रहे, लेकिन जब किसी से संपर्क नहीं हुआ तो पुलिस से शिकायत की। यहां थाने पहुंचने पर 6 से ज्यादा दूल्हे शिकायत करते मिले। उन्हें भी इसी तरह बारात लेकर बुलाया गया था।

गरीब बेटियों का शादी कराने का झांसा देते थे

केशव ने बताया कि रोशनी ने उनकी मुलाकात कुलदीप तिवारी और रिंकू सेन के आरोपियों से करवाई थी। उनका कहना था कि गरीब बेटियों की शादी कराने के लिए यह संस्था चलाते हैं। फोन से बात होने के बाद वह लड़के को लड़की दिखाने के लिए बुलाते थे। इस दौरान रोशनी लड़की की मां बनती थी। आरोपी गरीब बस्तियों से लड़कियों को अच्छे घर में शादी करवाने का झांसा देकर लाते थे।

लड़का-लड़की छोड़ सबकुछ झूठ

कोलोर पुलिस के अनुसार कुलदीप तिवारी खुद को मेट्रोमोनियल साइट्स का संचालक बताता था और रिंकू सेन संस्था का कर्मचारी बनता था। रोशनी तिवारी लड़कियों की मां बनकर फरियादियों को ठगती थी। यह गिरोह जिन जिलों व क्षेत्रों में कुछ लड़कों की शादी आसानी से नहीं होती, वहां घूम-घूमकर लोगों से संपर्क करने के साथ चौक-चौराहों और बस स्टैंड पर शादी कराने वाले पर्चे चस्पा कर अपना मोबाइल नंबर लिखते थे। इसमें लड़का और लड़की तो सच्चे होते थे, लेकिन बाकी सबक झूठ होता था।

बाद में शादी रद्द होने का कहकर टाल देते थे

पुलिस के अनुसार गिरोह में कई और लोग शामिल हो सकते हैं। रिंकू, कुलदीप और रोशनी तिवारी के अलावा भी इस कम में कुछ लोगों के शामिल होने की संभावना है। रिंकू भोपाल और आसपास के जिलों में गरीब बस्तियों में शादी की उम्र की लड़कियों की तलाश करता था। घर में शादी लायक लड़की होने पर उसे बिना दहेज के अच्छे घर में शादी करवाने का झांसा देते थे। इसी बहाने लड़की को भोपाल में वर दिखाने के बहाने लाते थे। बाद में लड़कों की तरफ से रिश्ता रद्द करने की बात कहकर लड़की वालों को मना कर देते थे।

खबरें और भी हैं…



Source link