- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- The City Was Getting Dug From Seoni, Seized With The Help Of The Food Department On The Possibility Of Adulteration, While The Confiscation Of Liquor From The Bike Rider Smuggler
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
सिवनी से जबलपुर ला रहा था 60 किलो खोवा, मिलावट की आशंका में पुलिस ने किया जब्त।
- संजीवनी नगर की पुलिस ने खोवा और ग्वारीघाट पुलिस ने जब्त की शराब
- दोनों आरोपियों की बाइक पुलिस ने की जब्त, होली में खपाने की थी तैयारी
हाेली से पहले शराब तस्कर और मिलावटी खोवा बेचने वाले सक्रिय हो गए हैं। शुक्रवार को संजीवनी नगर पुलिस ने 60 किलाे खोवा के साथ एक युवक को दबोचा। वह सिवनी से खोवा शहर ला रहा था। वहीं ग्वारीघाट पुलिस ने एक बाइक सवार शराब तस्कर को दबोचा। आरोपी लॉकडाउन और होली के दो दिनों ड्राइ-डे होने के चलते अभी से शराब स्टोर करने में जुटा था। दोनों ही प्रकरणों में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
जानकारी के अनुसार मिलावटी खोवा की सूचना पर संजीवनी नगर पुलिस व क्राइम ब्रांच ने फॉरेस्ट नाका के पास से बाइक सवार को दबोचा। बाइक सवार सनाईडोंगरी सिवनी निवासी शुभम रजक 60 किलो खोवा लेकर शहर बेचने आ रहा था। पुलिस ने उसकी बाइक एमपी 22 एमके 8403 सहित खोवा जब्त कर लिया। मौके पर फूड विभाग के मुकुंद झारिया भी पहुंचे थे। उन्होंने खोवा का सैंपल जांच को भेजा है।
शराब की तस्करी करने वाले को ग्वारीघाट पुलिस ने दबोचा।
95 पाव अंग्रेजी व 215 पाव देशी शराब जब्त
वहीं ग्वारीघाट पुलिस ने नर्मदा पुल भटौली के पास दबिश देकर बाइक एमपी 20 एनजी 8969 में सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे। भटौली के पहले रोड पर बिखरी गिट्टी पर बाइक फिसल गई। एक आरोपी भाग निकला। जबकि दूसरे आरोपी सुकरी गांव निवासी उदय धानेश्वर को दबोच लिया। उदय ने फरार साथी का नाम शुभम जायसवाल बताया। मौके पर मिली बोरी में 95 पाव अंग्रेजी और 215 पाव देशी शराब मिला। पुलिस ने बाइक सहित शराब जब्त कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि होली व लॉकडाउन के चलते तीन दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी। इस कारण वे स्टोर कर रहे थे।
-
कोरोना हुआ बेकाबू, प्रतिबंध शुरू: जबलपुर में जिम, स्वीमिंग पूल, सिनेमाघर बंद, शादी-विवाह में 50 तो अंतिम संस्कार में 20 लोग ही हो सकेंगे शामिल, होटल-रेस्टोरेंट से सिर्फ पैक करा सकेंगे भोजन

- कॉपी लिंक
शेयर
-
कोरोना की दूसरी लहर और खतरनाक: जिले में एक दिन में सामने आए 156 नए मामले, दो की मौत, 25 दिन में 1556 केस, विजय नगर और कोतवाली क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित

- कॉपी लिंक
शेयर
-
जान से ज्यादा कीमती निकले कपड़े: महंगे कपड़े खरीदने पर हुआ विवाद; पति ने सिर पर डंडा मार कर किया बेहोश, फिर पटका पत्थर, शव को कंबल ओढ़ाकर चला गया

- कॉपी लिंक
शेयर
-
कंपनी खोलने का झांसा देकर 38 लाख ठगे: नीलामी में विदेशी इलेक्ट्रिक उपकरणों की खरीदी करने वाली कंपनी में बना था पार्टनर, लाखों कमाने के चक्कर में लुटा बैठा खुद की जमापूंजी

- कॉपी लिंक
शेयर