खंडवा में दिनभर उमस के बाद शाम को तेज बारिश: किसानों को मिली राहत, सिविल वर्क पर लगी रोक; कल सुबह तक और गिरेगा पानी – Khandwa News

खंडवा में दिनभर उमस के बाद शाम को तेज बारिश:  किसानों को मिली राहत, सिविल वर्क पर लगी रोक; कल सुबह तक और गिरेगा पानी – Khandwa News


खंडवा में गुरुवार को दोपहर बाद तेज बारिश हुई। इससे पहले पूरे दिन उमस बनी रही थी। बारिश से कई जगह सड़कों पर पानी भर गया। खैर मौसम ठंडा हो गया। इस पानी से उन किसानों को राहत मिली है, जिन्होंने समय से पहले बोवनी कर दी थी।

.

मोरटक्का सहित आस-पास के इलाकों में भी मानसून की पहली अच्छी बारिश हुई। एक सप्ताह से हल्की फुहारें ही गिर रही थीं, जिससे किसान परेशान थे। लेकिन गुरुवार की बारिश से खेतों में नमी आ गई और फसलें लहलहा उठीं।

मौसम विभाग का अनुमान: शुक्रवार सुबह तक और बारिश होगी मौसम विशेषज्ञ डॉ. सौरव गुप्ता ने बताया, मौसम विज्ञान केन्द्र ने दोपहर 12 बजे ही बारिश का अलर्ट जारी किया था। तीन घंटे बाद जिले में अच्छी बारिश शुरू हो गई। अरब सागर की ओर से मौसम सक्रिय है। शुक्रवार सुबह 8 बजे तक अच्छी बारिश की संभावना है। इस दौरान रुक-रुककर बारिश होगी। ग्रामीण इलाकों में नदी-नाले भी उफान पर आ सकते हैं। इस समय फसलों के लिए यह पानी अमृत बनकर बरसा है।

नगर निगम ने सिविल वर्क पर लगाई रोक बारिश को देखते हुए नगर निगम ने निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी है। बारिश में निर्माण की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। गुरुवार को जिला पंचायत में हुई इंजीनियरों की बैठक में सीईओ ने निर्देश दिए कि बारिश के दौरान सभी पक्के निर्माण कार्य बंद रखे जाएं। गुरुपूर्णिमा पर मौसम साफ रहा तो सड़कों का पेंचवर्क किया जाएगा।



Source link