Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
एसआई से टीआई बने 40 पुलिस कर्मियों के साथ ग्रुप फोटो में एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा।
- पदनाम प्रमोशन मिलने पर जिले में पदस्थ 40 एसआई को टीआई का प्रभार मिला
- अधिकतर का दूसरे जिलों में हुआ ट्रांसफर, कई एसटीएफ, डीएसबी, सीआईडी में गए
लंबे अर्से से पदोन्नति का इंतजार कर रहे 40 उपनिरीक्षकों के लिए 26 मार्च शुक्रवार का दिन यादगार बन गया। पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी ने एक साथ सभी के कंधे पर एक-एक कर तीसरा सितारा लगाया तो उनकी खुशी देखने वाली थी। आरक्षण का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित होने की वजह से राज्य सरकार ने पदनाम की पदोन्नति का रास्ता निकाला है। टीआई पदनाम पाने वाले कुछ एसआई ऐसे भी हैं, जो इसी महीने की 31 तारीख को रिटायर हो रहे हैं। नौकरी के पांच दिन पहले टीआई बनने की उनकी खुशी चेहरे पर चमक रही थी। पदनाम प्रमोशन पाने वालों में नौ महिला एसआई शामिल हैं।
एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने एसआई से टीआई के पदनाम पर प्रमोशन पाने वाले सभी कर्मियों को बधाई दी। कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियों का नया अहसास भी जुड़ जाता है। अब आपकी जवाबदारी और बढ़ जाएगी। आगे कई लोग थाना संभालेंगे। एेसे में अपनी सजगता, मानवीयता और संवेदनशीलता के साथ सूझबूझ से हर कदम उठाएं। ईमानदारी से अपनी ड्यूटी निभाएंगे, तो कभी कोई परेशानी नहीं आने वाली। इस मौके पर एएसपी शिवेश सिंह बघेल, एएसपी संजय अग्रवाल, एएसपी गोपाल खांडेल, आरआई सौरव तिवारी मौजूद रहे।
कंट्रोल रूम प्रभारी रविंद्र सिंह के कंधे पर तीसरा सितारा लगाते हुए एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा और एएसपी शिवेश सिंह बघेल।
ये बने एसआई से टीआई
कंट्रोल रूम प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह, धीरज कुमार राज, उमेश गोल्हानी, श्रंगेश सिंह राजपूत, सोनल पांडे, रत्नेश कुमार वर्मा, चूड़ामणि शुक्ला, लक्ष्मीकांत तिवारी, सूरज प्रसाद पांडे, रमाकांत यादव, अशोक कुमार गर्ग, गिरीश कुमार खरे, रामेश्वर उइके, अशोक कुमार तिवारी, जयप्रकाश द्विवेदी, ओमकार प्रसाद तिवारी, संतोष कुमार पांडे, दुर्गा प्रसाद पटेल, शिवकुमार तिवारी, मन्नूलाल चौधरी, लोकमन अहिरवार, नारद राम सिन्हा, सहदेव राम साहू, कमलेश कुमार शुक्ला, अरुण कुमार पटेल, सज्जन सिंह, रीतेश पांडे, मोहम्मद समीर, निरूपा पांडे, पल्लवी पांडे, नरबद सिंह धुर्वे, निवेदिता सोनी, शिल्पा कौरव, आदित्य नारायण सिंह, उषा सिंह सोमवंशी, अरुण वाहने, पुष्पा बरकड़े, सुरेंद्र सिंह राजपूत, जयहिंद शर्मा, सरोजनी चौकसे।