Rapido ने इलेक्ट्रिक बाइक सर्विस के लिए Zypp Electric साथ पार्टनरशिप की, जानें आपको कितना होगा फायदा

Rapido ने इलेक्ट्रिक बाइक सर्विस के लिए Zypp Electric साथ पार्टनरशिप की, जानें आपको कितना होगा फायदा


Rapido ने इलेक्ट्रिक बाइक की सर्विस शुरू की.

Rapido की ये सर्विस मार्च 2021 से जून 2021 तक दिल्ली-एनसीआर में ड्राई रन के रूप में टेस्ट किया जायेगा. जिसके रिजल्ट के आधार पर Rapido अन्य मेट्रों शहरों में अपनी इस सर्विस को शुरू करने पर विचार करेगी.

नई दिल्ली. घरेलू ‘बाइक कैब सर्विस प्रोवाइडर’ कंपनी Rapido ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सर्विस के लिए Zypp Electric के साथ साझेदारी की है. इस सर्विस के तहत रैपिडो अपने कस्टमर्स को इलेक्ट्रिक बाइक कैब की सर्विस देगी. रैपिडो के अनुसार वो अपने फ्लीट में Zypp के 100 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बाइक को शामिल करेगी. कंपनी के अनुसार इससे पर्यावरण की रक्षा के साथ साथ कार्बन उत्सर्जन भी कम होगा, जिससे एनवायरनमेंट फ्रेंडली राइड को बढ़ावा दिया जा सकेगा. 

कंपनी यह सर्विस मार्च 2021 से जून 2021 तक दिल्ली-एनसीआर में ड्राई रन के रूप में टेस्ट किया जायेगा. जिससे कंपनी को इस सर्विस जरूरी आंकड़े जैसे की, कस्टमर्स के इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए मांग और ट्रस्ट को के रणनीति के लिए इक्कठा किया जायेगा. कंपनी बाद में इसे एनालिसिस कर, उसी के हिसाब से देश के बाकि मेट्रो शहरों में अपने इस सर्विस को आगे बढ़ाएगी. 

यह भी पढ़ें: Nissan Kicks SUV पर मिल रहा है 95 हजार रुपये तक डिस्काउंट, जानें कब तक है ऑफर

रैपिडो के को-फाउंडर, अरविन्द सांका, ने इस सर्विस की शुरुआती के बारे में बताया कि “देश में बड़े दो पहिया बाजार के बाद भी यहाँ इलेक्ट्रिक वाहनों का अनुपात 1 प्रतिशत से भी कम है. हम इलेक्ट्रिक बाइक राइड्स को लांच कर अपने कस्टमर्स को बढ़िया अनुभव के साथ साथ कार्बन उत्सर्जन कम कर एक पॉजिटिव इफ़ेक्ट पैदा करना चाहते है. जैसे पता है  कि दिल्ली सहित पूरा एनसीआर, वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट के अनुसार 106 देशो में दुनिया का सबसे पॉलुटेड सिटी है, इस सर्विस से हम शहर में पॉलुशन कम करने में मदद कर सकते है’.यह भी पढ़ें: सस्ती Maruti Alto खरीदने के लिए बचें हैं केवल 5 दिन, इसपर मिल रहा है भारी भरकम डिस्काउंट, जानें सबकुछ

वही दूसरी ओर रैपिडो के साथ साझेदारी को लेकर ज़िप इलेक्ट्रिक के को-फाउंडर, आकाश गुप्ता ने बताया ‘हम लोगो और कार्गो वाहनों के मामले में जरुरी इलेक्ट्रिक व्हीकल लेयर बन रहे है. रैपिडो के साथ साझेदार सेंट्रल ईवी यूटिलाईजेशन प्रोजेक्ट पर फोकस्ड है, जिसमे हम चाहते है कि हर सेगमेंट को इलेक्ट्रिक व्हीकल में स्विच कर सके. हमारी दमदार बैटरी स्वैपिंग नेटवर्क को रैपिडो के साथ इलेक्ट्रिक बाइक सर्विस के लिए टेस्ट किया जायेगा. हम साथ मिलकर देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का विस्तार करेंगे ताकि, लोगो को प्रदुषण फ्री कैब सर्विस मिले’.









Source link