हार्दिक पंड्या ने पिछले दो वनडे मैचों में गेंदबाजी नहीं की
(Hardik Pandya/Twitter)
India vs England: हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 5वें गेंदबाज के तौर पर खेला लेकिन वनडे सीरीज में कप्तान कोहली उनसे बॉलिंग नहीं करा रहे हैं.
कोहली ने कहा, ‘‘हमें हार्दिक की सही तरह से देखरेख करने की जरूरत है. यह जानना जरूरी है कि कहां हमें उनके कौन से कौशल की जरूरत है. टी20 में गेंदबाजी में उनका उपयोग किया गया लेकिन वनडे में उनके कार्यभार को व्यवस्थित करना जरूरी है. हमें इंग्लैंड में टेस्ट मैच खेलने हैं और इसलिए उनका फिट रहना हमारे लिये महत्वपूर्ण है. ’’
बता दें कि घर में टीम इंडिया की जीत में स्पिन गेंदबाज हमेशा महत्वपूर्ण रहते थे. लेकिन दोनों ही मैच में वे फेल रहे. पहले मैच में क्रुणाल पंड्या को एक विकेट मिला था. दूसरे मैच में स्पिन गेंदबाजों ने 16 ओवर में 156 रन दिए और कोई विकेट नहीं ले सके. कुलदीप ने पिछले दो मैच में 19 ओवर में 152 रन दिए हैं.
तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और बाएं हाथ के स्पिनर क्रुणाल पंड्या का यह दूसरा ही मैच था. ऐसे में छठे गेंदबाज की कमी खली. दोनों ही मैच में इंग्लैंड ने छह गेंदबाजों काे आजमाया. कोहली ने टी20 सीरीज में हर मैच में हार्दिक पंड्या से गेंदबाजी कराई थी. चौथे टी20 मैच में हार्दिक ने 16 रन देकर दो विकेट लिए थे और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी.यह भी पढ़ें:
TOP 10 Sports News: इंग्लैंड ने भारत काे हराकर वनडे सीरीज बराबर की, साइना नेहवाल सेमीफाइनल में
शतक के सूखे पर विराट कोहली बोले-जिंदगी में कभी 100 के लिए नहीं खेला, टीम की जीत ज्यादा जरूरी
इस मसले पर भारत के पूर्व कप्तान वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि हार्दिक अगर टी20 में गेंदबाजी कर सकते हैं तो वनडे में एक-दो ओवर गेंदबाजी क्यों नहीं कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कप्तान कोहली को चेंज के तौर पर हार्दिक से गेंदबाजी करानी चाहिए थी.