बहन की शादी और लाखों की कार… पांड्या ब्रदर्स ने इस खुशनसीब शख्स के लिए खोली तिजोरी, जीरो से बना दिया हीरो

बहन की शादी और लाखों की कार… पांड्या ब्रदर्स ने इस खुशनसीब शख्स के लिए खोली तिजोरी, जीरो से बना दिया हीरो


Hardik Pandya: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एशिया कप 2025 से पहले अपने नए अवतार को लेकर चर्चा में हैं. चारो तरफ पांड्या का हेयरकट वायरल है. इस बीच पांड्या ब्रदर्स की एक नई कहानी भी सामने आ गई है. हार्दिक टीम इंडिया के सबसे स्टाइलिश क्रिकेटर्स में से एक हैं. क्रिकेट से बाहर वह गाड़ियों और लग्जरी लाइफ के शौकीन हैं. सब होने के बाद भी पांड्या ब्रदर्स की दरियादिली सभी का दिल जीत लेती है, ये दोनों की इस अनसुनी कहानी से साबित होती है. दोनों ने एक खुशनसीब शख्स के लिए दोनों भाईयों ने अपनी तिजोरी खोली और 70-80 लाख तक की मदद कर दी है. 

कौन है ये शख्स?

5 सितंबर को टीचर्स-डे का मौका था. इस दिन देशभर में सभी शिष्य अपने गुरु को तोहफे देते हैं और उन्हें अपनी सफलताओं का क्रेडिट देते हैं. हम जिस शख्स की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या के बचपन के कोच जितेंद्र सिंह हैं जिन्हें पांड्या ब्रदर्स अपने परिवार का सदस्य मानते हैं. उनके कोच ने खुलासा किया है कि दोनों ने उनकी 70-80 लाख की मदद कर दी है. 

Add Zee News as a Preferred Source


बहनों की शादी में की मदद

जितेंद्र सिंह ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में बताया, ‘हार्दिक और क्रुणाल ने साल 2018 में सुनिश्चित किया था कि मेरी बहन की शादी अच्छी हो. उन्होंने इसमें काफी मदद की. मेरी दूसरी बहन की शादी में उन्होंने कार खरीदने के लिए 20 लाख रुपये दिए और गिफ्ट भी दिए. हार्दिक ने कहा था कि आपकी बहन हमारी बहन है जब भी शादी तय हो मुझे बताईएगा.’

ये भी पढे़ं.. Dream-11 के ठप्प होते ही सरेआम सट्टेबाजी… 1 करोड़ रुपये की फिक्सिंग, एक्शन में आई पुलिस

पहली बार गिफ्ट की थी कार

उन्होंने आगे बताया, ‘डेट कंफर्म होने के बाद हार्दिक ने कहा कि चिंता मत करिए बस देखिए सभी चीजें ठीक से चलें सभी आवश्यकताओं का ध्यान रखें. भारत-ऑस्ट्रेलियया दौरे (2015-16) से आने के बाद हार्दिक ने मुझे 5-6 लाख की गाड़ी दी. भारतीय टीम में वह पहली बार खेले थे और आर्थिक रूप से इतने मजबूत नहीं थे. मैं इससे हैरान था और मैंने मना किया, फिर क्रुणाल ने मुझे समझाने की कोशिश की. आखिरकार मैं मान गया जब हार्दिक ने कहा कि हम आपकी सुरक्षा के लिए आपको एक कार दे रहे हैं. बाइक चलाते समय कोई दुर्घटना हो सकती है.’



Source link