दुराचारी का मकान जमींदोज: साल की बालिका के साथ किया था रेप, अब माफिया विरोधी टीम ने उसके शासकीय जमीन पर कब्जा कर बने मकान को तोड़ा

दुराचारी का मकान जमींदोज: साल की बालिका के साथ किया था रेप, अब माफिया विरोधी टीम ने उसके शासकीय जमीन पर कब्जा कर बने मकान को तोड़ा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Rape Was Done With The Girl Of The Year, Now The Anti mafia Team Broke The House Occupied By Her Government Land

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दुराचारी का मकान दो घंटे में जमींदोज किया।

  • रांझी क्षेत्र के मोहनिया मुंडी टोरिया में पुलिस-प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई
  • 600 वर्गफीट में निर्मित 12 लाख रुपए की लागत से तैयार मकान को तोड़ा गया

माफिया विरोधी अभियान में शनिवार को प्रशासन ने पुलिस और नगर निगम के सहयोग से एक दुराचारी का 600 वर्गफीट में निर्मित मकान को जमींदाेज कर दिया। आरोपी रेप व पॉक्सो एक्ट में सेंट्रल जेल में है। उसने शासकीय जमीन पर कब्जा कर 12 लाख रुपए की लागत से निर्माण करा रखा था।

जानकारी के अनुसार कलेक्टर कर्मवीर शर्मा और एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में लगातार माफिया विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रांझी पुलिस ने दुराचारी मोहनिया मुंडी टोरिया निवासी गोपाल महोबिया (59) के अवैध मकान को चिन्हित कराया था। टीआई आरके मालवीय के मुताबिक गोपाल महोबिया आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ छेड़छाड़, रेप सहित महिला संबंधी कई प्रकरण दर्ज हैं। 2020 गोपाल ने 8 वर्षीय बालिका के साथ रेप किया था। वर्तमान में वह इसी रेप व पॉक्सो एक्ट के मामले में जबलपुर सेंट्रल जेल में बंद है।

600 वर्गफीट शासकीय जमीन पर कब्जा कर निर्माण कराया था।

600 वर्गफीट शासकीय जमीन पर कब्जा कर निर्माण कराया था।

जेसीबी ने दो घंटे में ही कब्जे को कर दिया जमींदोज
आरोपी ने मुंडी टोरिया में ही 600 वर्गफीट शासकीय भूमि पर कब्जा कर रखा था। उसने वहां 12 लाख रुपए की लागत से मकान बना रखा था। आरोपी के परिवार को नोटिस जारी कर इसे खुद से तोड़ने का अल्टीमेटम दिया गया था। समय अवधि समाप्त होने पर शनिवार को प्रशासन व पुलिस के साथ नगर निगम का अमला बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचा और दो घंटे में कब्जे को जमींदोज कर दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर सीएसपी रांझी मोहम्मद इसरार मंसूरी, तहसीलदार श्याम चंदेल, आर.आई. राजेन्द्र सेन, हर्षवर्धन और नगर निगम के उपायुक्त वेदप्रकाश अतिक्रमण अमला के साथ मौजूद थे।

कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद सीएसपी, तहसीलदार व टीआई सहित नगर निगम के अधिकारी।

कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद सीएसपी, तहसीलदार व टीआई सहित नगर निगम के अधिकारी।

खबरें और भी हैं…



Source link