बस हादसा: लखनऊ से छत्तीसगढ़ आ रही बस NH 30 पर खड़े ट्रक से टकराई, एक दर्जन यात्री घायल

बस हादसा: लखनऊ से छत्तीसगढ़ आ रही बस NH 30 पर खड़े ट्रक से टकराई, एक दर्जन यात्री घायल


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bus Going From Lucknow To Chhattisgarh Was Victim Of Accident In NH 30, The Bus Flew Over

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रीवा10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • खड़े ट्रक से टकराई बस, एक दर्जन यात्री घायल
  • घायलों को रीवा संजय गांधी मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती
  • रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के बेला चौकी अंतर्गत रूहिया के पास हुई दुर्घटना

नेशनल हाईवे 30 के रास्ते लखनऊ से छत्तीसगढ़ आ रही बस सतना जिले के रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के बेला चौकी अंतर्गत रूहिया के पास खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में करीब एक दर्जन यात्री घायल है, जबकि पांच से छह लोगों को गंभीर चोटें आई है। दुर्घटना के बाद पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। इस सभी को एंबुलेंस से संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रीवा भेजकर वहां भर्ती कराया गया है। यह हादसा शुक्रवार की रात करीब 1 से 2 बजे के बीच हुआ है।

रामपुर बाघेलान थाना प्रभारी निरीक्षक अनिमेश द्विवेदी ने बताया कि देर रात करीब एक बजे के आसपास रूहिया के पास NH 30 पर हादसा हुआ था। ग्रामीणों की मानें तो बस क्रमांक CG 09 JF 8201 की रफ्तार तेज होने के कारण ओवरटेक करने के चक्कर में खड़े ट्रक में जा टकराई। आसपास के लोगों का कहना है कि जहां हादसा हुआ है वहां सांकेतिक बोर्ड और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में ज्यादा अंधेरा होने के कारण खड़े ट्रक में जा घुसी। हालांकि दुर्घटना में पांच से छह लोगों को ज्यादा चोट आई है, ये बस में आगे बैठे हुए थे। वहीं पांच से छह लोगों को मामूली चोट आई है।

थाना प्रभारी पहुंचे अस्पताल
भीषण बस हादसे के बाद शनिवार की सुबह संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रामपुर बाघेलान थाना प्रभारी घायलों का हाल चाल जानने पहुंचे। उन्होंने मरीजों से मिलकर हादसे का कारण जानने की कोशिश करते हुए यात्रियों से बातचीत की। भास्कर को बताया कि मामूली चोट वाले ​यात्रियों को छुट्टी दे दी गई है। वहीं पांच से छह लोग जो ज्यादा गंभीर है उनका इलाज चल रहा है। साथ ही बस और ट्रक को जब्त कर चौकी में खड़ा करा दिया गया है।

खबरें और भी हैं…



Source link