मुंबई इंडियंस के स्टार्स नई जर्सी में दिखेंगे: IPL 2021 के लिए टीम की जर्सी लॉन्च, इससे पहले चेन्नई भी पेश कर चुकी है नई जर्सी

मुंबई इंडियंस के स्टार्स नई जर्सी में दिखेंगे: IPL 2021 के लिए टीम की जर्सी लॉन्च, इससे पहले चेन्नई भी पेश कर चुकी है नई जर्सी


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुंबई5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

IPL 2021 सीजन के लिए मुंबई इंडियंस की जर्सी।

पिछले दो बार की IPL चैम्पियन टीम मुंबई इंडियंस ने 2021 सीजन के लिए नई जर्सी लॉन्च कर दी है। इस जर्सी में मुंबई इंडियंस के ट्रेडमार्क कलर ब्लू और ग्लोडन का इस्तेमाल किया गया है। IPL के शुरुआती 2 सालों में लाइट ब्लू जर्सी के साथ जाने वाली मुंबई की टीम 2010 से डीप ब्लू कलर की जर्सी अपना रही है। इस बार की जर्सी को फैशन डिजाइनर शांतनु और निखिल ने डिजाइन किया है।

5 बार चैम्पियन रह चुकी है मुंबई की टीम

मुंबई इंडियंस की टीम 2010 में जर्सी बदलने के साथ-साथ पहली बार IPL के फाइनल में भी पहुंची थी। हालांकि, टीम उस साल भी चैम्पियन नहीं बन पाई थी। मुंबई ने पहला खिताब 2013 में जीता। इसके बाद से टीम ने 2015, 2017, 2019 और 2020 में भी खिताब जीता है और यह IPL के इतिहास की सबसे कामयाब टीम है। मुंबई इंडियंस का सबसे खराब प्रदर्शन 2009 में रहा था। तब टीम सातवें स्थान पर रही थी। मुंबई का कहना है कि 2021 की जर्सी पांच मूल तत्व धरती, जल, आग, वायु और आकाश को दर्शाती है।

CSK भी लॉन्च कर चुकी है जर्सी

मुंबई से पहले 3 बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स भी 2021 सीजन के लिए जर्सी लॉन्च कर चुकी है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जर्सी को आधिकारिक रूप से पेश किया। इस बार चेन्नई की जर्सी में कंघे पर केमोफ्लैग जोड़ा गया है। ऐसा आर्म्स फोर्सेज को सम्मान देने के लिए किया गया है।

ओपनिंग मैच में उतरेगी मुंबई की टीम
इस साल IPL का आगाज 9 अप्रैल को होना है। ओपनिंग मुकाबला में मुंबई और बेंगलुरु की टीम के बीच होना है। दोनों टीमों के बीच अब तक 27 मुकाबले हो चुके हैं। इनमें से मुंबई ने 17 में जीत हासिल की है। 9 मुकाबलों में RCB को जीत मिली है। 1 मुकाबला टाई रहा जिसे सुपर ओवर में RCB ने जीता था।

खबरें और भी हैं…



Source link