होली के लिए सरकार की गाइडलाइन: सार्वजनिक होली मनाने पर पूरी तरह प्रतिबंध, घर पर ही मना सकेंगे त्योहार

होली के लिए सरकार की गाइडलाइन: सार्वजनिक होली मनाने पर पूरी तरह प्रतिबंध, घर पर ही मना सकेंगे त्योहार


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Coronavirus Madhya Pradesh Guidelines For Holi Celebration 2021; Bans Public Celebration As Covid Cases Spike In Bhopal Indore

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

राज्य सरकार ने होली के लिए नई गाइडलाइन में कहा है कि त्योहार के दौरान सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होंगे। इसके अलावा हर जिले में स्थानीय स्तर पर क्राइसिस मैनेजमैंट कमेटी निर्णय लेगी।

  • 20 से अधिक केस वाले जिलों में होलिका दहन सांकेतिक रूप से मनाने की अनुमति
  • क्राइसिस मैनजमेंट कमेटी को त्योहारों की गाइडलाइन स्थानीय स्तर पर तय करेगी

मध्य प्रदेश में काेरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इसे देखते हुए सरकार ने होली के त्योहार को लेकर कुछ प्रतिबंध लगाए हैं। जिन शहरों में कोरोना के 20 से अधिक केस आ रहे हैं, वहां होलिका दहन सांकेतिक रूप से मनाए जाने की अनुमति दी गई है। इन सभी जिलों में सामाजिक एवं धार्मिक त्योहारों में निकलने वाले जुलूस, गेर व मेले सार्वजनिक रूप से लोगों का एकत्र होना प्रतिबंधित किया गया है।
राज्य सरकार ने सभी जिलों में क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी को त्योहारों की गाइडलाइन स्थानीय स्तर पर लागू करने के अधिकार दिए हैं। भोपाल में तय किया है कि सभी तरह के त्योहार सिर्फ घर में रहकर परिवार के सदस्यों के साथ मनाने की अनुमति रहेगी। सार्वजनिक रूप से कोई कार्यक्रम नहीं किया जाएगा। होली पर सभी कार्यालय और प्रतिष्ठान बंद रहेंगे, इसलिए बिना कारण बाहर निकलने पर प्रतिबंध रहेगा।
भोपाल में होली जलाने पर मतभेद
भोपाल में इस बार लॉकडाउन के कारण होलिका दहन को लेकर संस्कृति बचाओ मंच और हिंदू उत्सव समिति आमने-सामने आ गई हैं। हिंदू उत्सव समिति के एक दिन पहले होली सोमवार यानी 29 मार्च की सुबह 6.15 बजे जलाने के निर्णय लिए जाने के 24 घंटे बाद संस्कृति बचाव मंच ने इसका विरोध शुरू कर दिया।
संस्कृति बचाओ मंच ने कहा- रात 8 बजे सांकेतिक रूप से होलिका दहन
संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि सुबह 6:15 बजे होली जलाने का कहीं कोई नियम नहीं है। होलिका का दहन रात में ही किया जाएगा। मंदिर समिति के लोग ही होलिका का दहन करेंगे, जिससे नियमों का भी उल्लंघन नही होगा और हमारी मान्यता भी प्रभावित नहीं होगी। हम रविवार रात 8 बजे सांकेतिक रूप से होलिका दहन करेंगे। तिवारी ने कहा कि होलिका दहन का महत्व रात का है। इस कारण से समिति के गिने-चुने कार्यकर्ता सांकेतिक रूप से पूजन करके होलिका का दहन करेंगे। हम मंदिर से ही अनाउंसमेंट कर लोगों को घर पर ही रहने की सलाह देंगे।
श्री हिंदू उत्सव समिति सोमवार सुबह 6.15 बजे करेगी होलिका दहन
भोपाल में पहली बार होलिका दहन रात की जगह सुबह 6.15 बजे किया गया। श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष कैलाश बेगवानी ने एक दिन पहले बताया था कि कि समिति के पदाधिकारियों और सभी होलिका दहन समितियों के साथ बैठक की गई।
इसमें निर्णय लिया गया कि इस बार होलिका दहन सुबह किया गया जाएगा। 28 को लॉकडाउन रहेगा। यह 29 मार्च यानी सोमवार सुबह 6 बजे तक रहेगा। लॉकडाउन खुलने के 15 मिनट बाद 6.15 बजे होलिका दहन किया जाएगा। यह फैसला इसलिए लिया गया, ताकि लोग होली के पूजन में शामिल हो सकें।

भोपाल की गाइड लाइन

  • अब नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे की जगह रात 9 बजे से लागू होगा। इसका मतलब रात 9 बजे के बाद बिना काम के घर से बाहर नहीं निकला जा सकता है।
  • रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक दुकानें और अन्य दूसरे व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रखने होंगे।
  • भोपाल में हर रविवार को लॉकडाउन रहेगा। यह लॉकडाउन शनिवार रात 9 बजे शुरू होकर सोमवार सुबह 6 बजे तक रहेगा। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं को छूट रहेगी।
  • जिले में सभी तरह की रैली, जुलूस, गेर (होली का जुलूस), यात्रा, प्रदर्शन और धरने पर पूरी तरह रोक रहेगी।
  • सभी धार्मिक स्थल बंद रहेंगे। यहां पर आम लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। सिर्फ दैनिक गतिविधियों की अनुमति रहेगी। आम लोग उपस्थित नहीं हो सकेंगे।
  • सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, मनोरंजन, शैक्षणिक और खेल आदि के आयोजन में बंद, कार्यक्रम स्थल की क्षमता के 50% और खुले में अधिकतम 100 लोग शामिल हो सकेंगे। इसके लिए पहले से अनुमति लेनी होगी।
  • शादी में सिर्फ 50 लोग ही शामिल हो सकते हैं। इसके लिए पहले से अनुमति लेनी होगी।
  • शवयात्रा में अधिकतम 20 और मृत्युभोज में सिर्फ 50 लोग ही शामिल हो सकते हैं।
  • रेस्टोरेंट में खाना बैठकर नहीं खा सकते, लेकिन पैक करवाकर घर ले जा सकते हैं।
  • खाने की होम डिलीवरी भी रात 10 बजे तक ही हो सकेगी।
  • जिम, स्वीमिंग पूल, सिनेमाघर पूरी तरह से बंद रहेंगे।
  • सभी पिकनिक स्पॉट आगामी आदेश तक बंद रहेंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link