Indore News In Hindi : Indore Coronavirus Cases Latest News Updates; Infection Found In Four Students Who Returned From Kyrgyzstan | किर्गिस्तान से लौटे चार छात्रों में दिखे कोविड-19 के लक्षण, इंदौर के दो, मंदसौर और झाबुआ के एक-एक यात्री शामिल

Indore News In Hindi : Indore Coronavirus Cases Latest News Updates; Infection Found In Four Students Who Returned From Kyrgyzstan | किर्गिस्तान से लौटे चार छात्रों में दिखे कोविड-19 के लक्षण, इंदौर के दो, मंदसौर और झाबुआ के एक-एक यात्री शामिल


  • किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक से 21 जून को 125 यात्री इंदौर आए थे, इनमें 12 इंदौर के थे
  • इंदौर के दोनों छात्र अस्पताल में भर्ती, झाबुआ और मंदसौर में दो का चल रहा इलाज

दैनिक भास्कर

Jun 30, 2020, 11:33 AM IST

इंदौर. कोविड-19 के प्रकोप के मद्देनजर किर्गिस्तान से 21 जून को वापसी के बाद अपने घरों को लौटे चार छात्र इस महामारी से संक्रमित पाए गए है। रोकथाम के लिए जिले के नोडल अधिकारी डॉ. अमित मालाकार ने बताया कि एअर इंडिया के विशेष विमान से किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक से कुल 125 यात्री इंदौर आए थे। इनमें से 12 इंदौर और बाकी अन्य जिलों के निवासी थे। इन्हीं में से चार कोविड-19 से संक्रमित पाए गए है।

उन्होंने बताया कि इन चार पॉजीटिव मरीजों में से दो इंदौर, जबकि एक-एक मरीज मंदसौर और झाबुआ जिलों का रहने वाला है। स्वास्थ्य विभाग के दल ने किर्गिस्तान से लौटे सभी 125 छात्रों की देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्क्रीनिंग की थी, लेकिन तब किसी भी विद्यार्थी में कोविड-19 के लक्षण नहीं दिखायी दिए थे। उन्होंने बताया कि इंदौर के दोनों संक्रमित छात्रों को कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मंदसौर और झाबुआ के छात्रों का उनके गृह नगर में ही इलाज चल रहा है।

गौरतलब है कि इंदौर के दो संक्रमित छात्रों सहित 12 को यहीं क्वारैंटान किया गया था जबकि अन्य छात्रों को उनके गृह जिलों में भेज दिया गया था। इंदौर के ही 10 छात्रों की सात की क्वारैंटाइन अवधि पूरी हो चुकी है। अब सात दिन उन्हें उनके घर में क्वारैंटाइन रहना होगा। उन्होंने बताया कि इन चारों छात्रों के कोविड-19 संक्रमित पाए जाने की सूचना प्रदेश सरकार को सूचना दे दी गई है। 



Source link