शाजापुर जिले में सोमवार को एक सड़क हादसा हो गया। जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे-52 पर स्थित रोज़वास टोल प्लाजा के पास यह दुर्घटना हुई। दोपहर करीब 1 बजे एक ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से उसके पीछे आ रही बाइक उससे टकरा गई।टक्कर इतनी भीष
.
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घटना की सूचना दी। एंबुलेंस 1033 के माध्यम से घायलों को शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल युवक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे इंदौर रेफर कर दिया गया।
घायलों की पहचान इंदौर निवासी अमन जादौन और दिनेश यादव के रूप में हुई है। बताया गया है कि हादसे के समय दिनेश यादव बाइक चला रहा था, जिसे मुंह और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। अमन जादौन को हल्की चोटें लगी हैं। दोनों युवक पेटीएम बैंक में कार्यरत हैं और किसी काम के सिलसिले में इंदौर से शाजापुर आ रहे थे। अस्पताल पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाना शुरू कर दी है।