Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल/इंदौर8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इंदौर में सजे होली के बाजार।
- संडे लॉकडाउन के साथ सोमवार को भी दोनों जगह सोमवार को बाहर निकलने की मनाही है
भोपाल और इंदौर के बढ़ते कोरोना केस के बीच रविवार और सोमवार को लगातार दो दिन बाजार बंद रहेंगे। केवल दूध, पेट्रोल जैसे सेवाएं चालू रहेंगे, शेष पूरा मार्केट बंद रहेगा। ऐसे में जो लोग घर में ही होली मनाने का प्लान कर रहे हैं, उन्हें सामान आज ही खरीदना होगा। भोपाल और इंदौर दोनों जगह नौ बजे से पहले ही सामान खरीद पाएंगे, उसके बाद लॉकडाउन शुरू हो जाएगा।
होली के त्यौहार पर प्रशासन ने ज्यादा सख्ती करने की बात कही है। ऐसे में सोमवार को भी बाजार और दुकानें बंद ही रहेगी, लोग भी फिजूल घूम नहीं सकते हैं। इसका बाजार पर असर दिखने लगा है। शुक्रवार रात तक बाजार में चहलपहल बढ़ गई, यह शनिवार शाम तक रह सकती है। धूप को देखते हुए शाम 4 से रात 8 बजे के दोनों जगह बाजार लोग उमड़ सकते हैं, इसे लेकर प्रशासन भी क्राउड कंट्रोल का प्लान बना चुका है।
MP में कोरोना ने रंग में डाला भंग:भोपाल-इंदौर में सामूहिक होली जलाने और खेलने पर पूरी तरह रोक
आम जनता का कहना है कि सरकार राजधानी में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सख्ती कर रही है। इसको लेकर लापरवाही नहीं बरती जा सकती। हम जरूरत के सामान की खरीदारी करने आए है। इसमें जनता सहयोग नहीं करेंगी और हालात बिगड़े तो लॉकडाउन कई दिनों के लिए लगाना पड़ेगा।
पुराना भोपाल बाजार में होली की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़।
राजधानी के थोक किराना व्यापारी महासंघ के महासचिव अनुमप अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को भी बाजार में दोपहर से शाम तक सामान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ थी। आज शनिवार शाम तक भी दुकानों पर भीड़ रहने की उम्मीद है।
भोपाल में नाइट कर्फ्यू 9 बजे से:होली के दिन अघोषित लॉकडाउन, बाहर निकलने पर रोक रहेगी
सब्जी, दूध, किराना सबकी खरीदारी
रविवार को लॉकडाउन और सोमवार को होली हाेने की वजह से लोग सब्जी से लेकर पकवान बनाने की सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं। लोगों दूध भी दो दिन की आवश्यकता के अनुसार रख रहे हैं। इधर, पानी की बॉटल वाले भी एक सप्ताह की आवश्यकता का पानी रख रहे है। उनको तर्क है कि त्यौहार की वजह से अब गुरुवार के बाद ही पानी उपलब्ध करा पाएंगे। इसलिए आवश्यकता अनुसार पानी रखवा लें।
शराब दुकानें भी लगातार दो दिन बंद रहेंगी
शराब की दुकानों को संडे लॉकडाउन के साथ होली के दिन सोमवार को भी बंद कराया जाएगा। इसके निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यहां भी आज रात को भारी भीड़ को देखते हुए एक्साइज स्टाफ की शराब दुकानों पर ड्यूटी लगाई जाएगी।