MY अस्पताल का भार कम करने की तैयारी: 18 करोड़ की लागत से 100 बिस्‍तरों का बनेगा नया अस्‍पताल, ऑपरेशन थिएटर समेत कई आधुनिक सुविधाएं होंगी, सांसद ने कहा – जल्‍द पूरा होगा काम

MY अस्पताल का भार कम करने की तैयारी: 18 करोड़ की लागत से 100 बिस्‍तरों का बनेगा नया अस्‍पताल, ऑपरेशन थिएटर समेत कई आधुनिक सुविधाएं होंगी, सांसद ने कहा – जल्‍द पूरा होगा काम


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Shankar Lalwani Update; Madhya Pradesh Indore Hospital Construction Work Starts In Presence Of BJP MP

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

सांसद शंकर लालवानी, विधायक मालिनी गौड़ समेत वरिष्‍ठ चिकित्‍सक एवं अधिकारी मौजूद रहे।

  • अस्‍पताल की क्षमता 300 बिस्‍तरों तक बढ़ाई जा सकेगी

सांसद शंकर लालवानी की माैजूदगी में शनिवार को धार रोड स्थित जिला चिकित्‍सालय में नए अस्‍पताल भवन का काम शुरू हुआ। अस्‍पताल का यह नया भवन 100 बिस्‍तरों का होगा और इसे बढ़ाकर 300 बिस्‍तरों तक किया जाएगा। इस भवन को 17.92 करोड़ रु की लागत से बनाया जाएगा और यहां सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी।

सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि इस अस्‍पताल के बनने से पश्चिम क्षेत्र के नागरिकों को राहत मिलेगी और उन्‍हें इलाज के लिए पूर्वी क्षेत्र में नहीं आना पड़ेगा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र देपालपुर, धार, झाबुआ जैसी जगहों के मरीजों को भी लाभ मिलेगा। सांसद लालवानी ने बताया कि कोविड के समय में स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं का महत्‍व सभी ने समझा है और उन्‍होंने अधिकारियों से काम समय पर पूरा करने के लिए कहा है।

इस अस्‍पताल के बनने से एमवाय अस्‍पताल पर पड़ने वाला मरीजों का भार कुछ कम होगा और पश्चिमी हिस्‍से में रहने वाले लोगों को भी सुविधाएं मिलेंगी। इस अस्‍पताल में ओपीडी, विकित्‍सा परामर्श कक्ष, ट्रॉमा यूनिट, प्रसूति विभाग, ऑपरेशन थिएटर समेत कई आधुनिक सुविधाएं होंगी।

खबरें और भी हैं…



Source link