एक अप्रैल से महा टीकाकरण: आपकी उम्र 45 साल है तो हो जाएं कोरोना वैक्सीन के लिए तैयार, 70 से ज्यादा सेंटर पर होगा 5 लाख लोगों के लिए वैक्सीनेशन

एक अप्रैल से महा टीकाकरण: आपकी उम्र 45 साल है तो हो जाएं कोरोना वैक्सीन के लिए तैयार, 70 से ज्यादा सेंटर पर होगा 5 लाख लोगों के लिए वैक्सीनेशन


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • If You Are 45 Years Old, Then Get Ready For Corona Vaccine, More Than 70 Centers Will Be Vaccinated For 5 Lakh People

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

जेएएच में सबसे ज्यादा सेंटर बनाए जाएंगे, यहां लोग आसानी से पहुंचते हैं

  • लगभग 5 लाख लोगों को लगेगी वैक्सीन
  • अभी 3 लाख बुजुर्गो को वैक्सीन लगाने का है टारगेट
  • 70 से ज्यादा सेंटर बनाए जाएंगे

एक अप्रैल से कोरोना की रोकथाम के लिए टीकाकरण का महा अभियान शुरू होने जा रहा है। 45 साल या उससे अधिक उम्र के महिला पुरूषों को भी वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए सिर्फ Co-Win 2.0 एप पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा वैक्सीनेशन सेंटर पर रहेगी। इस चरण में 45 साल से अधिक उम्र के लोग और बुजुर्ग मिलाकर लगभग 5 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने का टारगेट है। इसके लिए जिले में 70 से अधिक वैक्सीनेशन सेंटर बनाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 30 मार्च तक वैक्सीन के डोज ग्वालियर संभागीय स्टोर में पहुंच जाएंगे।

समय पर नहीं आई वैक्सीन तो होगी परेशानी
जिला वैक्सीन स्टोर में कोवैक्सीन की खेप आखिरी बार 19 मार्च को आई थी। तब वैक्सीन के 14 हजार डोज आए थे। कोविशील्ड की बात करें तो 12 मार्च को आखिरी खेप आई थी। उस समय वैक्सीन के 32920 डोज आए थे। इसके बाद से ही ग्वालियर जिले में वैक्सीन नहीं आई है। जिला वैक्सीन स्टोर में सात दिन से कोविशील्ड का एक भी डोज नहीं है। यहां कोवैक्सीन के भी केवल 320 डोज ही शेष रह गए हैं। जल्द कोवैक्सीन और कोविशील्ड के नए डोज नहीं आए तो परेशानी खड़ी होना तय मानिए।

कौन से हैं रजिस्ट्रेशन के लिए विकल्प?

– आप कोविन (Co-Win 2.0) एप और उसके वेब पोर्टल cowin.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

– आरोग्य सेतु एप भी इससे जोड़ा गया है।

– कॉमन सर्विस सेंटर और सेवा केंद्र पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।

– इसके साथ ही नजदीकी सेंटर पर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा रहेगी।

ऐसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

– मोबाइल में कोविन (Co-Win 2.0) एप डाउनलोड करें अथवा वेब पोर्टल खोलें

– अपना मोबाइल नंबर डालने पर आपके पास एक ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज कर नया अकाउंट बनाएं।

– यहां आपको अपना नाम, उम्र, लिंग आदि जानकारी देनी होगी और एक फोटो पहचान-पत्र अपलोड करना होगा।

– अगर आपकी उम्र 45 साल या उससे अधिक है तो उसका प्रमाण-पत्र अपलोड करना होगा।

– इसके बाद आपको टीकाकरण केंद्र और तारीख का चुनाव करना होगा। आप दिन और सेंटर का चुनाव कर सकेंगे, इसका SMS भी मिलेगा।

तैयारी पूरी है 30 मार्च तक आ जाएगी वैक्सीन

1 अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र के सामन्य महिला-पुरूषों को वैक्सीन लगाने का कार्यक्रम है। 30 मार्च तक वैक्सीन के नए डोज आ जाएंगे। हमारी ओर से पूरी तैयारी है। ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन भी रजिस्ट्रेशन होंगे।

डॉ. आरके गुप्ता, जिला टीकाकरण अधिकारी

खबरें और भी हैं…



Source link