एक दिन में रिकॉर्ड चालान: मास्क न पहनने वाले 1472 लोगों से ग्वालियर पुलिस ने एक दिन वसूले 1.47 लाख रुपए

एक दिन में रिकॉर्ड चालान: मास्क न पहनने वाले 1472 लोगों से ग्वालियर पुलिस ने एक दिन वसूले 1.47 लाख रुपए


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कार सवार युवक के मास्क न पहनने पर यातायात पुलिस चालान बनाकर जुर्माना वसूल करती हुई

  • प्रदेश में सर्वाधिक चालान बने ग्वालियर में
  • अभी तक एक दिन में कभी नहीं हुए इतने चालान

ग्वालियर पुलिस ने एक दिन में सर्वाधिक चालान कर जुर्माना वसूलने का रिकॉर्ड बनाया है। पुलिस ने बिना मास्क के सड़कों पर निकलने वाले 1472 लोगों का शनिवार का चालान कर 1.47 लाख रुपए जुर्माना वसूला है। कोरोना संक्रमण फैलने के बाद से अब तक मध्य प्रदेश के किसी भी जिले में एक दिन में इतनी संख्या में चालान नहीं किए गए हैं। पुलिस ने तो मास्क नहीं पहनने वालों पर चालान कर रिकॉर्ड बना लिया, लेकिन इस कार्रवाई से साफ हो गया है कि लोग मास्क को लेकर जरा भी जागरूक नहीं है।

जुर्माना वसूलने के बाद युवक का दो मास्क दिए गए और DSP ट्रैफिक नरेशबाबू अन्नोटिया ने मास्क का महत्व समझाया,

जुर्माना वसूलने के बाद युवक का दो मास्क दिए गए और DSP ट्रैफिक नरेशबाबू अन्नोटिया ने मास्क का महत्व समझाया,

शहर में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सबसे अच्छा उपाय मास्क और सोशल डिस्टेंस का पालन है, लेकिन शहर के लोग समझने को तैयार ही नहीं है। ऐसे लोग जो मास्क नहीं पहन रहे हैं उनको सबक सिखाने के लिए शनिवार सुबह 9 बजे से जिले में थाना पुलिस और यातायात पुलिस ने एक साथ अभियान शुरू किया। खुद SP ग्वालियर अमित सांघी के निर्देश थे कि किसी को भी नहीं छोड़ा जाए। इसके बाद बिना मास्क के निकलने वालों को पुलिस ने जुर्माना वसूलकर सबक सिखाया है। दिन भर में 1472 लोगों के चालान किए गए हैं। प्रत्येक से 100-100 रुपए बतौर जुर्माना वसूला गया है। रात तक पुलिस के खाते में कुल जुर्माना की राशि 1 लाख 47 हजार 296 रुपए जमा हुई थी। जो अभी तक के पूरे प्रदेश के रिकॉर्ड में एक दिन में सबसे बड़ी कार्रवाई है।

किसी बनाया बहाना, तो किसी ने नेता जी को फोन लगाया

बिना मास्क पकड़े गए लोगों ने जुर्माना भरने से पहले अपने साथ हथकंडे इस्तेमाल किए हैं। किसी का मास्क गलती से घर पर रह गया था तो किसी ने धोकर छत पर सूखने के लिए डाला था। कुछ भाई लोगों ने अपने-अपने नेताजी को भी फोन घुमा दिया, लेकिन एक भी बहाना पुलिस के जुर्माना से नहीं बचा सका।

सजा मिलने के बाद हुई कार्रवाई

एक दिन पहले कई थानों द्वारा चालान की कोई भी कार्रवाई न करने पर IG ग्वालियर जोन अविनाश शर्मा ने नाराजगी जाहिर करते हुए कई थाना प्रभारियों को निंदा की सजा के साथ ही कड़ी चेतावनी दी थी। जिसके बाद शनिवार को थाना प्रभारी सहित अन्य अफसर मैदान में उतरे और करीब डेढ़ हजार चालान किए।

तीन टीम में बांटकर किए गए चालान

कार्रवाई के लिए पुलिस कप्तान ने तीन वर्ग बनाए, जिसमें शहर, देहात और यातायात पुलिस। सभी को तीन भागों में बांटा, जिसमें सबसे ज्यादा चालान शहर के थानों ने 954, देहात ने 169 और यातायात पुलिस ने 349 चालान किए। SP ग्वालियर अमित सांघी ने बताया कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए यह जुर्माना जरूरी है। जुर्माना वसूलने के बाद सभी को मास्क भी दिए गए। इससे वह अगली बार मास्क पहनकर ही निकलेंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link