- Hindi News
- Sports
- Being A Table Tennis League Gives Players More Opportunities, Confidence Also Increases: Manika
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अहमदाबाद3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मणिका ओलिंपिक में महिला सिंगल्स और मिक्स्ड डबल्स खेलेंगी।
मणिका बत्रा देश की नंबर-1 टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं। उन्हाेंने हाल ही में टोक्यो ओलिंपिक के लिए महिला सिंगल्स और मिक्स्ड डबल्स में क्वालिफाई किया है। 25 साल की मणिका ओलिंपिक की तैयारी पुणे में कर रही हैं। उनका कहना है कि मैं हारूं या जीतूं, ट्रेनिंग मेेरे लिए सबसे जरूरी है। उन्हाेंने देश में टेबल टेनिस की बढ़ती लोकप्रियता का श्रेय अल्टीमेट टेबल टेनिस लीग को दिया।
मणिका से इंटरव्यू के अंश…
आपने टेबल टेनिस को ही क्यों चुना?
बचपन में इस बात को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं था कि टेटे में करिअर बनाना है। दिलचस्पी पैदा हुई क्योंकि मेरे भाई-बहन टेबल टेनिस खेलते थे। शुरुआत में मुझे सफलता मिलने लगी तो मन लग गया। फिर ठान लिया कि मुझे भारतीय टेबल टेनिस को आगे ले जाने में अपना याेगदान देना है।
साइना, सानिया, मेरीकॉम ने खेल की शोहरत में चार चांद लगाए हैं। आपको भी टेटे का पर्याय कहा जाता है?
मेरीकॉम ने महिला बॉक्सिंग को नई ऊंचाई पर पहुंचाया। ये सभी खिलाड़ी अपने-अपने क्षेत्र में बेहतरीन हैं। इनकी सफलताओं से प्रेरित होकर लोग खेल में करिअर बनाने को लेकर गंभीर हैं। मेरी भी जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि अच्छा प्रदर्शन कर खेल को आगे ले जाऊं।
ओलिंपिक की तैयारी कैसी है?
कोरोना के चलते ओलिंपिक एक साल टल गया। इस कारण मुझे नुकसान हुआ। 2019-20 में मैं अच्छे फॉर्म में थी। लेकिन कोरोना से मेरी लय बिगड़ गई। अब कमियों को सुधार रही हूं।
रियो में पहले राउंड में बाहर हो गई थीं?टोक्यो को लेकर क्या प्लान है?
रियो ओलिंपिक (2016) में मेरा प्रदर्शन ठीक नहीं था। लेकिन इन चार-पांच सालों में मैंने फिटनेस और टेक्नीक को सुधारा है।
भारत में टेबल टेनिस में ग्रोथ हुई है। आपका क्या विचार है?
देश में अल्टीमेट टेबल टेनिस लीग शुरू होने से खिलाड़ियों को ज्यादा मौके मिल रहे हैं। आत्मविश्वास बढ़ा है। विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेलने से खेल सुधरा है।