पूर्व डकैत सहित 15 लोगों ने लगातार फायरिंग की: मुरैना में सरकारी जमीन पर कब्जे का मामला, पुलिस ने पहुंचकर एक को बचाया – Morena News

पूर्व डकैत सहित 15 लोगों ने लगातार फायरिंग की:  मुरैना में सरकारी जमीन पर कब्जे का मामला, पुलिस ने पहुंचकर एक को बचाया – Morena News



डकैत गुड्डा गुर्जर के साथ रामभजन गुर्जर

मुरैना चिन्नौनी थाना क्षेत्र के गुजरना गांव में सरकारी ढाई बीघा जमीन पर कब्जा के मामले में लगातार फायरिंग हुई। पूर्व डकैत रामभजन गुर्जर ने अपने साथियों के साथ मिलकर ताबड़तोड़ फायरिंग की।

.

इस घटना में उस जमीन पर पहले से कब्जा धारी को पुलिस ने बदमाशों के चंगुल से छुड़ाया । बदमाशों ने पुलिस के सामने भी फायरिंग की थी।

ढाई बीघा पर पहले से बलबीर गुर्जर का कब्जा गुजरना गांव में सरकारी ढाई बीघा जमीन पर वर्षों से बलबीर गुर्जर का कब्जा है इस जमीन पर अब गांव के ही वीर सिंह गुर्जर की नजर है। वह लगातार इस पर कब्जे को लेकर विवाद कर रहा था। बीती 14 सितंबर शाम 5 बजे जब बलबीर उस जगह की जुताई कर रहा था तभी वीर सिंह अपने साथ पूर्व डकैत रहे रामभजन गुर्जर और उसके साथियों को लेकर आया।

सभी के पास बंदूक थी। वीर सिंह और रामभजन ने बलबीर को पुकारते हुए फायरिंग शुरू कर दी। बलबीर बचने के लिए एक टीले के ओट में जाकर गहरी घास में जा छुपा। बलबीर ने उसके ऊपर हुए हमले की खबर फ़ोन के माध्यम से थाना प्रभारी चिन्नौनी शंभु दयाल बाथम को दी । पुलिस ने मौके पर पहुंच बलबीर को बदमाशों के चंगुल से बचाया।

पुलिस के सामने भी किए फायर चिन्नौनी थाना प्रभारी शंभु दयाल बाथम ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे तो वहां काफी गोली चल रही थी । पुलिस ने बदमाशों को गोलियां चलाने को मना किया लेकिन बदमाश नहीं माने। पुलिस के लिए चुनौती थी कि वह बदमाशों से बलबीर को बचाए ।इसके लिए पुलिस को बलबीर तक पहुंचना जरूरी था लेकिन वह गोलियों के चक्कर में घास में छुपा था।

वीडियो कॉल से पहुंचे बलबीर तक थाना प्रभारी शंभु दयाल ने बताया कि जब बलबीर नहीं मिला तो उसको वीडियो कॉल कर उसकी लोकेशन समझी तब उसके पास पहुंच सके । गोलियों से बचने के लिए वह गहरी घास में छुपा था यह भी डर था कि कोई सांप ना काट जाए।

पुलिस को मिले 30 चले हुए कारतूस पुलिस के अनुसार गोलियां चला कर बदमाश भाग गए और पुलिस ने इलाके की सर्चिंग की तो उसे अलग अलग जगह 30 चले हुए कारतूस मिले ।

पुलिस ने किया 15 लोगो पर मामला दर्ज चिन्नौनी थाना प्रभारी शंभु दयाल के अनुसार पुलिस ने बलबीर गुर्जर की शिकायत पर 15 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया गई । वीर सिंह गुर्जर , रामभजन गुर्जर , हंसराज गुर्जर , इंद्रजीत गुर्जर , बलदाऊ गुर्जर , रुस्तम गुर्जर आदि। खास बात यह है कि बदमाशों में मुख्य रामभजन गुर्जर पूर्व में डकैत रहा है यह डकैत गुड्डा गुर्जर गिरोह का सक्रिय सदस्य भी रहा है ।



Source link