युवक की हत्या कर शव को जलाया!: बरगी-घुंसौर रोड के जंगल में मिली अधजली लाश, पहचान नहीं

युवक की हत्या कर शव को जलाया!: बरगी-घुंसौर रोड के जंगल में मिली अधजली लाश, पहचान नहीं


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

घटनास्थल का एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा व एएसपी शिवेश सिंह बघेल निरीक्षण करते हुए।

  • बरगी क्षेत्र के गढ़ गोरखपुर के पास कच्चे रास्ते के किनारे मिली युवक की लाश
  • फारेस्ट के बीट गार्ड ने दोपहर में दी बरगी पुलिस को सूचना, SP व ASP भी पहुंचे

बरगी-घुंसौर के पास गढ़ गोरखपुर को जाने वाली कच्ची रोड किनारे 38 वर्षीय युवक की अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। प्रथम दृष्टया हत्या के बाद शव को जलाने की आशंका पुलिस ने व्यक्त की है। युवक की अधजली लाश मिलने की खबर पाकर मौके पर एफएसएल टीम के साथ एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा व एएसपी शिवेश सिंह बघेल भी पहुंचे थे।

जानकारी के अनुसार बरगी फारेस्ट के वरिष्ठ बीट गार्ड अमित त्रिपाठी ने दोपहर में रोड किनारे युवक की अधजली लाश देखकर बरगी चौकी पुलिस को खबर दी। युवक का शव वहां आसपास पड़ी पेड़ों की पत्तियों को डालकर जलाया जाना प्रतीत हो रहा है। पूरा शरीर जलने से काला पड़ गया था। उसके पेट की अंतड़िया बाहर निकल आई थी। जिस तरह शव को किसी जंगली जानवर ने नुकसान नहीं पहुंचाया है, उससे ये लग रहा है कि युवक की हत्या कर शनिवार की रात को लाश जलाने का प्रयास किया गया होगा। युवक के एक पैर के अंगूठे में लोहे का छल्ला और गले में मोतियों की माला मिली है। वह नीले रंग का अधजला अंडरवियर पहने था।
आसपास के जिलों को दी गई सूचना
युवक का शव बरगी से 10 किमी दूर घुंसौर के पास मिला है। घुंसौर सिवनी जिले में आता है। जिस कच्चे रास्ते के किनारे युवक का शव पड़ा था, वो गढ़ गोरखपुर काे जाता है। मौके पर पहुंचे बरगी टीआई शिवराज सिंह, सीएसपी बरगी रवि सिंह चौहान व बरगी नगर चौकी प्रभारी एसआई आशुतोष मिश्रा ने आसपास के तीन-चार गांवों में युवक के संबंध में पूछताछ की है। वहीं सिवनी, मंडला सहित सीमावर्ती जिलों को भी युवक की अधजली लाश की फोटो भेजी गई है। इन जिलों में गुम इंसान की तस्दीक करने की भी कोशिश की जा रही है।

बरगी जंगल में मिली युवक की लाश, मौके पर एफएसएल टीम के साथ पहुंचे एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा व एएसपी।

बरगी जंगल में मिली युवक की लाश, मौके पर एफएसएल टीम के साथ पहुंचे एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा व एएसपी।

मौके पर पहुंचे एसपी ने शीघ्र खुलासा करने के दिए निर्देश
युवक की अधजली लाश मिलने की खबर पाकर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा भी मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम की मौजूदगी में शव को पीएम के लिए भिजवाया गया। एएसपी शिवेश सिंह बघेल भी पहुंचे थे। एसपी ने युवक की जल्द पहचान करते हुए प्रकरण को सुलझाने के निर्देश दिए हैं। एसपी बहुगुणा के मुताबिक युवक आसपास का रहने वाला हो सकता है या यहां किसी गांव में उसकी रिश्तेदारी हो सकती है। उसे इस तरह जलाने वाला कोई करीबी ही होगा। इस प्रकरण में पुलिस हर एंगल पर बारीकी से जांच में जुटी है।

युवक की अधजली लाश मिलने से सनसनी, पहचान नहीं।

युवक की अधजली लाश मिलने से सनसनी, पहचान नहीं।

खबरें और भी हैं…



Source link