रफ्तार ने छीनी जिंदगी: ड्यूटी से घर लौट रहे बाइक सवार शिक्षा विभाग के भृत्य को पिकअप ने मारी टक्कर, अस्पताल में तोड़ा दम

रफ्तार ने छीनी जिंदगी: ड्यूटी से घर लौट रहे बाइक सवार शिक्षा विभाग के भृत्य को पिकअप ने मारी टक्कर, अस्पताल में तोड़ा दम


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Bike Rider Returning Home From Duty Collided With Education Department Pickup, Broke Into Hospital

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पिकअप वाहन जब्त कर थाने में खड़ा कराया गया।

  • महोबा रोड स्थित बुकरा बाबा मंदिर के पास मोड़ की घटना, पिकअप चालक अस्पताल से भागा

लवकुश नगर थाना क्षेत्र के महोबा रोड पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार शिक्षा विभाग के भृत्य को टक्कर मार दी। घटना में भृत्य की मौत हो गई। सूचना के अनुसार लवकुश नगर में शिक्षा विभाग में बारीगढ़ निवासी देवी प्रसाद पिता छोटेलाल अहिरवार (44) भृत्य के पद पर पदस्थ था।

भृत्य देवीप्रसाद ड्यूटी पूरी कर अपनी बाइक पर सवार होकर लवकुश नगर से बारीगढ़ घर जा रहा था। महोबा रोड स्थित बुकरा बाबा मंदिर के पास मोड़ पर महोबा की तरफ से आ रही पिकअप (यूपी 95 टी 5483) ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में देवीप्रसाद गंभीर घायल हुआ। दुर्घटना देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पिकअप चालक को पकड़ लिया। घायल को लवकुश नगर अस्पताल में भर्ती किया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटनाक्रम की खबर मिलते ही अस्पताल से मौका मिलते ही पिकअप चालक वाहन छोड़ कर भाग निकला।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। रविवार को मृतक के शव का पंचनामा बनाकर पुलिस ने पीएम कराया। शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में पुलिस ने पिकअप वाहन जब्त कर लिया है। साथ ही कार्रवाई करते हुए पिकअप चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

खबरें और भी हैं…



Source link