लॉकडाउन: बाजार आधे बंद, आधे खुले: रंगो के त्यौहार होली पर खरीदारी करने निकल रहे लोग, तोड़ रहे कर्फ्यू, सड़कों पर ट्रैफिक, पुलिस ने नहीं दिखाई सख्ती

लॉकडाउन: बाजार आधे बंद, आधे खुले: रंगो के त्यौहार होली पर खरीदारी करने निकल रहे लोग, तोड़ रहे कर्फ्यू, सड़कों पर ट्रैफिक, पुलिस ने नहीं दिखाई सख्ती


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • People Going Out To Shop On Holi Festival Of Colors, Curfew Breaking, Traffic On The Streets, Police Did Not Show Strictness

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लॉकडाउन से हमें फर्क नहीं पड़ता, रविवार सुबह रोज की तरह हजीरा चौराहा पर खड़े मजदूर रोजगार की तलाश में, न किसी के पास मास्क है न ही सोशल डिस्टेंस नजर आ रहा है

  • होली के चलते जिला प्रशासन और पुलिस ने भी बरती ढील
  • दोपहर बाद सख्ती की संभावना, शाम तक दिखेगा पूर्ण लॉकडाउन

कोरोना के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए 9 महीने बाद रविवार को लॉकडाउन लगाया गया है, लेकिन रंगों के त्यौहार होली पर खरीदारी करने निकलने वालों ने कर्फ्यू और लॉकडाउन की धज्जियां उड़ा दी हैं। बाजार भी पूरी तरह बंद नहीं है। रंग और खानपान सेंटर को प्रतिबंध में मिली छूट के चलते बाजार खुले हुए हैं। त्यौहार को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस के अफसर भी सख्ती नहीं दिखा रहे हैं। रविवार को दोपहर 3 बजे के बाद पुलिस सख्त हो जाएगी। सिर्फ सांकेतिक होली दहन की अनुमति रहेगी। भीड़ जुटाने पर चालान की कार्रवाई की जाएगी।

यह है शहर का प्रमुख स्थल बाड़ा पर सूनसान पड़ा है और बाजार भी पूरी तरह बंद हैं

यह है शहर का प्रमुख स्थल बाड़ा पर सूनसान पड़ा है और बाजार भी पूरी तरह बंद हैं

शनिवार रात 10 बजे से ही शहर के बाजार बंद होना शुरू हो गए थे। पुलिस ने भी सख्ती बरती थी, लेकिन सुबह होते-होते माहौल एक दम बदल गया है। 9 महीने बाद रविवार को ग्वालियर में लॉकडाउन की घोषण की थी, लेकिन रविवार को होलिका दहन होने के चलते लॉकडाउन का मिला जुला असर रहा है। सुबह-सुबह कुछ बाजार पूरी तरह बंद रहे, लेकिन मुरार, हजीरा, किलागेट के बाजारों में त्यौहार की खरीदारी करने लोग बाजारों में घूम रहे हैं। कई बाजारों में बिल्कुल भी सख्ती नहीं है। सड़कों पर भी आम दिनों की तरह तो नहीं, लेकिन टेंपो और ऑटो दौड़ते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही चला तो लॉकडाउन का क्या मतलब रहेगा और कैसे कोरोना संक्रमण की रोकथाम की जा सकेगी।

सिर्फ सांकेतिक होली दहन की इजाजत

जिला प्रशासन ने लॉकडाउन लगाने के बाद शनिवार रात घोषणा की थी कि होली और शब ए बारात के त्यौहार सांकेतिक रूप से मनाए जाएंगे। साथ ही त्यौहार को देखते हुए सख्ती में मामूली छूट दी थी, लेकिन स्पष्ट रूप से कहा था कि होलिका दहन के समय भीड़ एकत्रित न की जाए।

शाम को दिखेगा पूर्ण लॉकडाउन

जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने रविवार सुबह से इसलिए सख्ती नहीं की है कि जो लोग खरीदारी करने से रह गए हैं वह अपने सारे इंतजाम कर लें। पुलिस अफसर कह रहे हैं कि दोपहर 3 बजे के बाद सड़कों और बाजारों में सख्ती शुरू कर दी जाएगी। शाम को बाजारों और शहर की सड़कों पर पूर्ण लॉकडाउन दिखाई देगा।

रविवार को लॉकडाउन के बीच यह है सराफा बाजार तिराहा, यहां बेधड़क लोग घूम रहे हैँ और पुलिस सड़क किनारे खड़ी देख रही है

रविवार को लॉकडाउन के बीच यह है सराफा बाजार तिराहा, यहां बेधड़क लोग घूम रहे हैँ और पुलिस सड़क किनारे खड़ी देख रही है

यह है प्रतिबंध

लॉकडाउन की अवधि के दौरान सभी तरह की दैनिक गतिविधियां, सभी निजी एवं शासकीय संस्थाएं, दुकान, जिम, स्पोट‌र्स कॉम्प्लेक्स, स्वीमिंग पूल, होटल, क्लब, गार्डन, अन्य दुकानें बंद रहेंगी। साथ ही लॉकडाउन अवधि में शराब की दुकाने और बीयरबार व अहाते बंद रहेंगे। साथ ही त्यौहार पर होली, शब-ए-बारात, ईस्टर व ईद-उल-फितर पर कोई जुलूस, सम्मेलन आदि प्रतिबंधित रहेंगे।

यहां मिली प्रतिबंध से छूट
लॉकडाउन के दौरान प्रतिबंध से इन्हें मिल सकती है छूट जैसे दूध एवं दवाई की दुकान तथा अस्पताल खुले रहेंगे। इसके साथ ही आवश्यक वस्तुओं के थोक परिवहन, औद्योगिक इकाइयों एवं उसके श्रमिकों और कर्मियों, औद्योगिक कच्चे माल तथा उत्पाद के परिवहन, बीमार व्यक्तियों के आने-जाने, बाहर से आने वाले ट्रक, डंपरों को तथा एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस स्टैण्ड से आने एवं जाने की छूट रहेगी। साथ ही 31 मार्च तक सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे, लेकिन जो परीक्षाएं पहले से तय हैं वह होंगी।

खबरें और भी हैं…



Source link