- Hindi News
- Local
- Mp
- Rewa
- Student Rushed From Home For Coaching, Reached Friend With Bath, Died Due To Drowning As He Jumped
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रीवा11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत बीहर नदी का राजघाट, जहां हुई छात्र की मौत
- सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बीहर नदी अंतर्गत किला के पीछे राजघाट का मामला
शहर की बीहर नदी में एक छात्र की डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि छात्र कोचिंग का बहाना बनाकर घर से निकला था, जो दोस्तों के साथ नदी में नहाने सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत किला के पीछे राजघाट पहुंच गया। जैसे ही छात्र नदी में नहाने उतरा उसी समय गहरे पानी में डूब गया। आनन फानन में साथियों ने शोर मचाते हुए डायल 100 सहित थाना पुलिस को सूचना दी। जानकारी के बाद थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव बरामद कर पीएम के लिए संजय गांधी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि अमहिया निवासी छात्र सागर सोंधिया (18) रविवार की सुबह करीब 9 बजे घर से निकला था, जो कोचिंग सेंटर की जगह पांच दोस्तों के साथ बीहर नदी के राजघाट पर पहुंच गया। यहां पर सभी दोस्तों ने नदी में नहाने की इच्छा जाहिर की। कुछ ही देर में बारी-बारी से दोस्तों ने छलांग लगाना शुरू कर दी, लेकिन सागर सोंधिया छलांग लगाते ही गहरे पानी में डूब गया। आसपास के लोगों को जैसे ही छात्र के डूबने की सूचना मिली तो स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर रेस्क्यू चालू कर दिया गया। डायल 100, थाना पुलिस और एनडीआरएफ व होमगार्ड के गोताखोरों को बुलाया गया, लेकिन होमगार्ड के गोताखोरों के पहुंचने से पहले ही बॉडी रिकवर हो गई। यहां पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद छात्र के शव को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
गर्मी के कारण नहाने गए थे सभी दोस्त
पुलिस की मानें तो होली के त्योहार के साथ जिलेभर में गर्मी का सितम शुरू हो गया है। ऐसे में सभी दोस्त रविवार की छुटटी होने के कारण कोचिंग की बजाय बीहर नदी के राजघाट पर पहुंच गए। होली त्योहार के एक दिन पहले हादसे से सोंधिया परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।