57 घंटे इंदौर में लॉकडाउन: रात में पेट्रोल पंप पर लगी कतारें, दुकानें बंद कराने सड़क पर उतरी पुलिस, दवा, राशन, दूध डेयरी पर रोक नहीं, मंगलवार सुबह 6 बजे हटेगा प्रतिबंध

57 घंटे इंदौर में लॉकडाउन: रात में पेट्रोल पंप पर लगी कतारें, दुकानें बंद कराने सड़क पर उतरी पुलिस, दवा, राशन, दूध डेयरी पर रोक नहीं, मंगलवार सुबह 6 बजे हटेगा प्रतिबंध


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Long Queues At Petrol Pumps In The Night, Police Came Down The Road To Close Shop, Medicine, Ration, Milk Is Not Banned For Opening Dairy, Restrictions Will End At 6 Am On Tuesday

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

रात में पेट्रोल पंप इस प्रकार से लगी रही लोगों की भीड़।

कोरोना संक्रमण को देखते हुए शनिवार रात 9 बजे से जिला प्रशासन के प्रतिबंध लागू हो गए। ये मंगलवार सुबह 6 बजे से तक लागू रहेंगे। रविवार को टोटल लॉकडाउन के साथ ही इस बार सोमवार को धुलेंडी के दिन को देखते हुए जिला प्रशासन ने इसके लिए विशेष तौर पर कार्यालय और अन्य व्यावसायिक संस्थान बंद रखने का आदेश दिए हैं।

दो दिन तक हुए लॉकडाउन के कारण रात में पेट्रोल पंप पर लंबी कतार देखने को मिली। वहीं, होली की खरीदारी करने निकले लोगों को रात में ट्रैफिक के कारण काफी परेशानी का सामान करना पड़ा। उधर, रात 9 बजते ही पुलिस ने दुकानें बंद कराने के लिए मोर्चा खोल दिया।

रात में बाजार में इस प्रकार रही भीड़।

रात में बाजार में इस प्रकार रही भीड़।

आवश्यक सेवाएं प्रतिबंध से मुक्त
प्रशासन ने साफ कर दिया है कि लॉकडाउन के दौरान भी आवश्यक सेवा दवा दुकान, अस्पताल, राशन दुकान, दूध डेयरी जैसी आवश्यक सेवाओं को प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है, लेकिन बेवजह आवाजाही पर पुलिस की रोक रहेगी। प्रशासन ने इसके लिए अधिकारियों की ड्य्टी भी लगा दी है। वहीं, प्रतिबंध के दायरे में आए संस्थान, दुकान अब मंगलवार सुबह छह बजे बाद ही खुल सकेंगे।

रात में चौराहों पर इस तरह नजर आई भीड़।

रात में चौराहों पर इस तरह नजर आई भीड़।

सीएम शिवराज बोले – घर पर ही मनाएं होली का त्योहार
उधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के नागरिकों से होली का त्योहार घर पर ही मनाने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम प्रतिवर्ष पूरे त्योहार उल्लास के साथ मनाते हैं। इस समय मानवता के समक्ष कोरोना का संकट विद्यमान है। बीता एक वर्ष बहुत कठिनाइयों भरा रहा। हम सुखद स्थिति में आ रहे थे, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर ने फिर चिंताएं बढ़ा दी हैं। उन्होंने आग्रह किया कि इस बार हमारा संकल्प ‘मेरी होली-मेरे घर’ है। सिर्फ पारिवारिक स्तर पर त्योहार मनाएं। जिन जिलों में कोरोना के 20 से अधिक प्रकरण हैं, वहां होलिका दहन प्रतीकात्मक रूप से ही हो, यह सबको सुनिश्चित करना है।

खबरें और भी हैं…



Source link