IND vs ENG: फिर Toss हारे Virat Kohli, फैंस बोले ‘अब तो आदत सी है मुझको ऐसे जीने में’

IND vs ENG: फिर Toss हारे Virat Kohli, फैंस बोले ‘अब तो आदत सी है मुझको ऐसे जीने में’


नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच वनडे सीरीज (ODI Series) के तीसरे और आखिरी मैच में वही हुआ जो अक्सर होता आया है. टीम इंडिया (Team India) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) एक बार फिर बदकिस्मती का शिकार हुए और टॉस हार गए. 

बार-बार टॉस हारे विराट

इंग्लैंड के भारत दौरे (England Tour of India) पर टेस्ट, टी-20 और वनडे मिलाकर कुल 12 मैच खेले गए. इन मुकाबलों में टीम इंडिया (Team India) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli)  सिर्फ 2 बार ही टॉस जीत पाए हैं. विराट के साथ बार-बार ऐसा हो रहा है जो इंटरनेट पर मजाक का सबब बन गया है.

 

 

ट्विटर पर उड़ा विराट का मजाक

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने मजे लेते हुए कहा, ‘पहले क्वाइन मॉर्गन थे अब टॉस हैं. विराट कोहली इसका तोड़ नहीं खोज पा रहे हैं.’ ट्विटर पर कई यूर्जर्स ने कोहली को ट्रोल करते हुए कहा, ‘अब तो आदत सी है मुझको ऐसे जीने में.’

 

 

 

 





Source link