India schedule 2025: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज को आसानी से जीत लिया. उसने अहमदाबाद के बाद अब दिल्ली में भी मेहमान टीम को आसानी से परास्त कर दिया. भारत इस जीत के बाद भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में तीसरे स्थान पर ही है. हालांकि, उसके अंक और अंक प्रतिशत (पीसीटी) में बढ़ोतरी हुई है. टीम इंडिया 2021 और 2023 में टूर्नामेंट का फाइनल खेली थी. तब उसे क्रमश: न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा.
7 टेस्ट मैचों में मिली 4 जीत
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम 2025 के फाइनल में नहीं पहुंच पाई. अब कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर के ऊपर टीम को खिताबी मुकाबले तक पहुंचने की जिम्मेदारी है. भारत ने अहमदाबाद टेस्ट को पारी और 140 रनों से जीता था. उसके बाद दिल्ली टेस्ट को 7 विकेट से अपने नाम कर लिया. इस तरह भारत को पिछले सात टेस्ट मैचों में चार जीत और दो हार मिली है. एक मुकाबला इंग्लैंड से ड्रॉ पर छूटा था.
ये भी पढ़ें: घर में ‘शुभ’ शुरुआत… गिल की कप्तानी में भारत की पहली सीरीज जीत, वेस्टइंडीज 23 साल में लगातार 10वीं बार पस्त
अब ऑस्ट्रेलिया से होगा मुकाबला
वेस्टइंडीज को हराने के बाद अब टीम इंडिया सफेद गेंद के फॉर्मेट में वापस लौटेगी. वह 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएगी. इसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी होगी. इन दोनों ने टी20 और टेस्ट से संन्यास ले लिया है. अब सिर्फ वनडे में ही ये दोनों खेलते हैं. कंगारू टीम के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत 19 अक्टूबर को होगी. उसके बाद 29 तारीख से टी20 सीरीज खेली जाएगी.
साउथ अफ्रीका से भी होगी सीरीज
भारतीय टीम इस दौरे के बाद घर वापस लौटेगी और साउथ अफ्रीका की मेजबानी करेगी. पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट, तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज के बाद अफ्रीकी टीम भारत आएगी. यहां वह कोलकाता और गुवाहाटी में दो टेस्ट मैच खेलेगी. उसके बाद तीन वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज होगी. इसके साथ ही 2025 में भारतीय टीम का शेड्यूल समाप्त हो जाएगा और 2026 की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज से होगी. इस दौरान 3 वनडे और 5 टी20 खेले जाएंगे.
ये भी पढ़ें: दिल्ली में भारत के सिर सजा जीत का ताज, फिर भी ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका से पीछे, देख लें WTC Points Table का हाल
2025 में भारत के बाकी बचे मैचों का शेड्यूल
19 अक्टूबर- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे- पर्थ
23 अक्टूबर- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे- एडिलेड
25 अक्टूबर- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा वनडे- सिडनी
29 अक्टूबर- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20- केनबरा
31 अक्टूबर- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा टी20- मेलबर्न
2 नवंबर- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20- होबार्ट
6 नवंबर- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चौथा टी20- गोल्ड कोस्ट
8 नवंबर- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पांचवां टी20- ब्रिस्बेन
14 से 18 नवंबर- भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला टेस्ट- कोलकाता
22 से 26 नवंबर- भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा टेस्ट- गुवाहाटी
30 नवंबर- भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला वनडे- रांची
3 दिसंबर- भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा वनडे- रायपुर
6 दिसंबर- भारत बनाम साउथ अफ्रीका तीसरा वनडे- विशाखापत्तनम
9 दिसंबर- भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला टी20- कटक
11 दिसंबर- भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा टी20- चंडीगढ़
14 दिसंबर- भारत बनाम साउथ अफ्रीका तीसरा टी20- धर्मशाला
17 दिसंबर- भारत बनाम साउथ अफ्रीका चौथा टी20- लखनऊ
19 दिसंबर- भारत बनाम साउथ अफ्रीका पांचवां टी20- अहमदाबाद.