Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- बाणगंगा में सिलसिलेवार चाकूबाजी करने वालों को हीरानगर पुलिस ने पकड़ा
लॉकडाउन में भी क्राइम हो रहे हैं। बाणगंगा इलाके में रविवार सुबह 6 बजे एक नशेड़ी युवक ने वॉकिंग करने निकले युवक के पेट में चाकू मार दिया। फिर कुछ ही दूरी पर टहल रही एक महिला के कान पर चाकू मारकर लहूलुहान किया। फिर निगम के कचरा वाहन के ड्राइवर से पर्स व मोबाइल लूटा।
ये तीन वारदातें करके युवक चाकू लेकर हीरा नगर थाने की ओर जाने लगा तो गश्त कर रही पुलिस टीम ने उसे चाकू लिए देखकर गिरफ्तार किया। बाणगंगा टीआई राजेंद्र सोनी ने बताया पुलिस उसे ढूंढने लगी तो पता चला एक बदमाश को सुबह साढ़े 7 से 8 बजे के बीच हीरा नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया।
आरोपी रोहन (21) पिता विशाल वानखेड़े निवासी नंदानगर है। टीआई सोनी ने बताया रोहन 6 बजे नशे में चाकू लेकर निकला था। पहले भागीरथपुरा में इंदर नाम के युवक को, फिर महिला अरुणा वर्मा को चाकू मारा। ड्राइवर अमित नामदेव को सेंगर चौराहे लाकर मोबाइल व पर्स लूटा लिया।
छत्रीपुरा में जिलाबदर गुंडे और उसके साथी ने दो भाइयों पर किया हमला
इंदौर: छत्रीपुरा की बालदा कॉलोनी में जिलाबदर बदमाश व उसके साथियों ने दो भाइयों पर चाकुओं से हमला कर दिया। टीआई पवन सिंघल ने बताया रविवार सुबह मां से मिलने आए अंकित यादव निवासी द्वारकापुरी और नीलेश यादव पर प्रहलाद उर्फ बिल्ला, किशोर हटकर, पंकज और पवन ने चाकुओं से हमला कर दिया।
अंकित को पेट में चाकू लगा। वह आईसीयू में है। 1 साल दोनों पक्षों में पानी भरने की बात पर विवाद हुआ था। तब भी अंकित पर बिल्ला व किशोर हटकर ने हमला किया था। प्रहलाद दो बार जिलाबदर हो चुका है। बिल्ला झाबुआ भाग रहा था, इसे पीथमपुर से गिरफ्तार किया। इसी की निशानदेही पर आरोपी पवन और पंकज को भी पकड़ लिया।