- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Speed Increased To 130, Now Trains Going To Chennai And Mumbai Will Arrive Two Hours Earlier, There May Be An Announcement To Reduce The Time Next Month.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
ट्रेनों को 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने का ट्रायल अंतिम दौर में है।
- दिल्ली-चेन्नई, दिल्ली-मुंबई जैसे ग्रुप-ए रूट पर ट्रायल अंतिम दौर में
- अफसर बोले- इटारसी- बीना सेक्शन में प्राप्त कर लिया है रफ्तार का लक्ष्य
अब भोपाल से चेन्नई, मुंबई का यात्रा समय एक से दो घंटे तक कम होने जा रहा है। इन जैसे ग्रुप-ए रूट पर ट्रेनों को 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने का ट्रायल अंतिम दौर में चल रहा है। अगले महीने से औसत रफ्तार का टाइम-टेबल से तारतम्य बनाकर रेलवे द्वारा अधिकृत रूप से यात्रा समय में कमी की घोषणा कर दी जाएगी।
रेल अधिकारियों का कहना है कि रेलवे लगातार यात्रियों के यात्रा समय में कमी लाने स्पीड ट्रायल्स लगातार कर रहा है। आने वाले कुछ महीनों में इसके रिजल्ट सामने आ जाएंगे। सीनियर डीसीएम विजय प्रकाश का कहना है कि बीना-इटारसी सेक्शन में भी हमने 130 किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार का लक्ष्य प्राप्त कर लिया है।
समय से पहले लक्ष्य पूरा
रेल मंत्रालय द्वारा पश्चिम-मध्य रेल जोन को 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनों को ग्रुप-ए रूट पर चलाने के मामले में अन्य जोन के मुकाबले अव्वल घोषित किया है। बीना-इटारसी सेक्शन ने लक्ष्य समय से पहले प्राप्त कर लिया है। बरखेड़ा से बुदनी के बीच काम पूरा होते ही बचे हुए 26 किमी के सेक्शन में भी इस साल के अंत तक स्पीड मेंटेन हो सकेगी।
इस तरह किया काम
बीना-भोपाल सेक्शन में अप-डाउन और बीच की लाइन और भोपाल-इटारसी सेक्शन में अप-डाउन 233 किमी के ट्रैक को अपग्रेड किया गया। यह काम चुनौती पूर्ण था, क्योंकि इन सेक्शनों में 400 से ज्यादा घुमावदार मोड़ थे, जिन्हें अपग्रेड किया गया। इससे इन सेक्शनों में ही 130 की रफ्तार से ट्रेनों का संचालन हो सकेगा और 52 मिनट तक का समय बचेगा।