Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बच्चों की टोली खेल रही होली।
- जबलपुर में होली को लेकर पुलिस सर्तक, 130 फिक्स प्वाइंट, 72 पेट्रोलिंग टीम लगातार घूम रही शराब की दुकानाें का देर रात जारी किया आदेश, सुबह खुल गई कई दुकानें
कोरोना संक्रमण को लेकर जिले में मेरी होली, मेरा घर थीम पर रंग-गुलाल खेले जा रहे हैं। पर गली मोहल्ले में बच्चों की मस्ती जारी है। एक-दूसरे पर रंग-गुलाल व गेरू डालकर वे होली का अल्हड़ अंदाज में जश्न मना रहे हैं। रंग लेकर एक-दूसरे के पीछे भागते बच्चों ने होली के रंग में उल्लास भर दिया है। हालांकि बड़े लोगों की टोली इस बार नहीं निकली है। प्रशासन ने भी टोली में होली खेलने, जुलूस सहित अन्य आयोजन पर पहले ही रोक लगा दी है।
जबलपुर में होली पर ढोल के बीच में गेरू खेलने का अलग ही अंदाज है। रंग-गुलाल से अधिक यहां गेरू बिकती है। सोमवार को होली के दिन भी इसकी बिक्री अधिक रही। 200 रुपए बोरी बिक रहा है। मदनमहल में छोटे-छोटे बच्चों की होली देखते ही बन रही थी। इस दौरान कुछ ने एक-दूसरे पर अंडे भी फेंके।
15 से 20 साल के युवक भी बाइक लेकर दोस्तों संग होली खेलते नजर आए, लेकिन हर बार की तरह इस बार सड़कों पर लोग निकलने से बच रहे हैं। गली-मोहल्ले व आसपास ही रंग-गुलाल लगाकर लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। छुट्टी के चलते कई युवाओं की टोली आसपास के फार्म हाउस की ओर रूख कर गई है। वहीं पर उनकी होली मन रही है।
अहाते और शाॅपबार ही बंद
शहर में शराब दुकानें खुली हैं। प्रशासन ने सिर्फ अहाते और शॉपबार को एक दिन के लिए बंद करने का आदेश जारी किया है। ये अब मंगलवार को खुलेगा। शहर में पहली बार शराब की दुकानें खुली होने से लोग बहक रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग शराब दुकानों पर पहुंच रहे हैं।
पूरे शहर में पुलिस का पहरा, रंगबाजों की टोली पर रोक
रंगबाजों की उत्साह पर बंदिश लगाने पुलिस का पूरे शहर में पहरा सा है। जगह-जगह पुलिस के वाहन घूमते हुए नजर आ रहे हैं। पूरे शहर में 14 अस्थाई पुलिस चौकियां बनी हैं। इसमें प्रभारी अधिकारी के साथ पर्याप्त बल मौजूद है। 22 स्टापर चैकिंग प्वाइंट के साथ 130 फिक्स प्वाइंट पर पुलिस मुस्तैद है। 72 पेट्रोलिंग मोबाइल के साथ 22 थाना प्रभारी, 30 डायल-100 और चीता व चार्ली मोबाइल टीमें शहर में अपने-अपने क्षेत्र में घूम रहे हैं।
सादे कपड़ों में भी पुलिस जवानों की संवेदनशील क्षेत्राें में लगाई है ड्यूटी
होली को लेकर सादे कपड़ों में भी कर्मियों को सूचनाएं जुटाने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में लगाया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में अतिरिक्त मोबाइल को लगाया गया है। वहीं संवेदनशील गांवों व स्थानों पर फिक्स प्वाइंट लगे हैं। इसके लिए कुल 2000 का बल लगाया गया है। होली को लेकर पूरे जिले में 550 वाहनों से पेट्राेलिंग हो रही है। इसमें पुलिस के 350 वाहन और अधिग्रहण किए गए 200 वाहनों से पुलिस घूम-घूम कर जायजा ले रही है। इसके अलावा कंट्रोल रूम में रिजर्व बल रखा गया है।

एक-दूसरे पर रंग-गुलाल फेंकते हुए बच्चों की टोली।

रंग-गुलाल व गेरु की दुकानें खुली।