अवैध हथियार लहराया, फायरिंग भी की; भिंड में युवक गिरफ्तार: पुलिस ने 315 बोर अधिया बंदूक और जिंदा राउंड बरामद किए – Bhind News

अवैध हथियार लहराया, फायरिंग भी की; भिंड में युवक गिरफ्तार:  पुलिस ने 315 बोर अधिया बंदूक और जिंदा राउंड बरामद किए – Bhind News



फायरिंग करते वीडियो वायरल हुआ था।

भिंड में एक युवक को अवैध हथियार रखना, उससे फायरिंग करना महंगा पड़ गया। घटना 18 अगस्त की है, जिसका वीडियो एक दिन पहले (बुधवार) युवक के कुछ साथियों ने वायरल कर दिया। इसके बाद आज (गुरुवार) लहार थाना पुलिस ने 315 बोर की अधिया बंदूक और एक जिंदा राउंड के सा

.

लहार टीआई रविंद्र शर्मा के मुताबिक, वीडियो में दिखाई दिया कि वह बंदूक लहरा रहा था। इस पर लहार थाना पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी। जिस पर आरोपी उमेश सिंह राजावत पिता लाल सिंह राजावत निवासी मढ़ोरी की पहचान हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास बंदूक से जुड़े कोई कागजात नहीं थे।

सूचना मिली कि वह मेहरा रोड से तेजपुरा रोड पर हथियार लेकर किसी वारदात की फिराक में घूम रहा है।

भागने की कोशिश नाकाम, बंदूक बरामद पुलिस टीम ने बताए स्थान पर घेराबंदी की। युवक ने पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस फोर्स ने पीछा कर उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसकी जींस के सहारे छुपाई गई 315 बोर की अधिया बंदूक मिली। बंदूक खोलकर देखने पर चैम्बर में जिंदा राउंड भी लगा हुआ था।

आरोपी से जब लाइसेंस मांगा गया तो वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। आरोपी का यह कृत्य धारा 25 (1-बी) ए आर्म्स एक्ट के तहत दंडनीय पाया गया। पुलिस ने मौके पर हथियार जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया और हवालात में बंद कर दिया।

कार्रवाई में उपनिरीक्षक नरेंद्र शर्मा, प्रधान आरक्षक सूरतराम, प्रधान आरक्षक रामराज, आरक्षक सतेंद्र गुर्जर और आरक्षक यदुवीर की सराहनीय भूमिका रही।



Source link