- Hindi News
- Local
- Mp
- Unknown Video Call; Madhya Pradesh State Cyber Police Headquarters Issue Alert
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राज्य सायर पुलिस ने अनजान वीडियो कॉल को लेकर एडवाइजरी जारी की है। – प्रतीकात्मक फोटो
- फ्रॉड होने पर घबराएं नहीं, WWW.cybercrime.gov.inपर शिकायत करें
वीडियो कॉल के माध्यम से ब्लैक मेलिंग का मामला सामने आने के बाद अब राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश ने लोगों को वीडियो कॉल से सतर्क रहने की एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि आरोपी फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से पुरुषों से दोस्ती करते हैं। फिर उनसे वीडियो कॉल के माध्यम से जुड़ जाते हैं।
वीडियो कॉल में वह एक न्यूड लड़की का उपयोग करते हैं, जिसका वह पीड़ित के साथ का स्क्रीन रिकॉर्ड कर लेते हैं। इसी के बाद ब्लैकमेल करने लगते हैं। साइबर सेल के अनुसार साइबर अपराधी फेसबुक, इंस्टाग्राम व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से फर्जी प्रोफाइल बनाते हैं।
इसमें वह खुद को लड़की दिखाते हैं और फिर पुरुषों से दोस्ती करते हैं। कुछ समय तक चैट करने के बाद वह उन्हें एहसास दिला देते हैं कि वह उनसे वीडियो कॉल के माध्यम से बात करना चाहती हैं। इस तरह वह उनका नंबर ले लेते हैं। वॉइस चेंजर ऐप के माध्यम से वह पुरुष से बात करते हैं और फिर धीरे-धीरे उन्हें उत्तेजित कर उन्हें भी न्यूड होने का कह देते हैं।
इस दौरान यहां पर एक वीडियो कॉल में न्यूड लड़की रहती है, जिसका वह स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर लेते हैं। इसके बाद वह पीड़ित को सोशल मीडिया और परिजनों को उनकी न्यूड वीडियो रिकॉर्ड भेजने का डर दिखाकर पैसे मांगने लगते हैं।
इस तरह बच सकते हैं
- किसी भी अनजान व्यक्तियों से सोशल मीडिया पर दोस्ती न करें। हमेशा अपने परिचितों या पहचानने वालों से ही मित्रता की रिक्वेस्ट स्वीकार करें। फ्रेंड लिस्ट में जुड़ने के बाद भी अगर किसी फ्रेंड की प्रतिक्रिया संदिग्ध लगती है, तो तुरंत अपनी प्रोफाइल से अनफ्रेंड कर दें।
- अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल की सभी प्रकार की सेटिंग को लॉक्ड रखें, ताकि हर कोई आपकी प्रोफाइल में जाकर आपकी जानकारियां, फ्रेंड रिक्वेस्ट और अन्य पोस्ट ना देख सके।
- किसी को अपना मोबाइल नंबर ना दें, जब तक कि आपको उसकी पहचान की पुष्टि ना हो जाए। वॉट्सअप आदि पर किसी भी अनजान व्यक्ति से बात या वीडियो कॉल ना करें।
- यदि किसी भी प्रकार से आप इस तरह के फ्रॉड में फंस जाते हैं, तो घबराएं नहीं। तुरंत पुलिस थाने जाकर या ऑनलाइन WWW.cybercrime.gov.in या टोल फ्री नंबर 155260 पर शिकायत करें। सबसे पहले अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल से उस संदिग्ध व्यक्ति को हटा दें। कुछ दिनों के लिए अपनी प्रोफाइल को भी डीएक्टिवेट कर दें, ताकि बनाई गई वीडियो आपके किसी परिचित मित्र या रिश्तेदार को आरोपी न भेज सके।