कठिन होगा Driving license बनवाना! जानिए कैसे होगी DL के लिए प्रोसेस

कठिन होगा Driving license बनवाना! जानिए कैसे होगी DL के लिए प्रोसेस


ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के नियम में हुआ बदलाव.

Driving License टेस्ट देने के लिए अप्वाइंटमेंट के दौरान मात्र एक ही वीडियो लिंक उपलब्ध कराया जायेगा, जिसमे ड्राइविंग टेस्ट के बारे में पूरी जानकारी होगी. इसके अलावा ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर LED स्क्रीन के माध्यम से टेस्ट का डेमो आवेदक को दिखाया जाएगा.

नई दिल्ली. हाल में ही सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए नए नियम लागू किया है, इसके बाद ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने के लिए सरकार जहा एक और ऑनलाइन एप्लीकेशन के साथ साथ राज्यों में RTO की संख्या बढ़ा रही है. वही दूसरी और लाइसेंस प्राप्त करने के लिए टेस्ट में कई और पैरामीटर भी जोड़ रही है. 

कैसे होंगे नए नियम – अभी कुछ दिन पहले सदन में नए नियमों और पासिंग प्रतिशत पर एक लिखित जवाब के जरिये केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि ‘ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए आवेदक को कम से कम 69 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है, इसके बाद ही वो आगे के टेस्ट के लिए क्वालीफाई होगा. साथ में आवेदक के पास कुछ स्पेशल स्किल जैसे की लिमिटेड दूरी में गाडी को दाये-बाये रिवर्स करना और सही से चलाना अनिवार्य होगा”. टेस्ट में रिवर्स के दौरान आवेदन की एक्यूरेसी पर खास ध्यान देने को कहा गया है. 

यह भी पढ़ें: Toyota ने अपनी कारों की कीमत बढ़ाने का ऐलान किया, जानिए कब से लागू होगी नई प्राइस

ऐसा होगा नया टेस्ट – आवेदक को टेस्ट देने के लिए अप्वाइंटमेंट के दौरान मात्र एक ही वीडियो लिंक उपलब्ध कराया जायेगा, जिसमे ड्राइविंग टेस्ट के बारे में पूरी जानकारी होगी. इसके अलावा ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर LED स्क्रीन के माध्यम से टेस्ट का डेमो आवेदक को दिखाया जाएगा. यह भी पढ़ें: New SUV खरीदने का है प्लान? 10 लाख रुपये की कीमत में लॉन्च होगी ये 5 एसयूवी, जानें सबकुछ

एक बार फिर बढ़ी लास्ट डेट – पिछले शुक्रवार को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी एक एडवाइजरी में, केंद्र सरकार ने Covid -19 के तेजी से बढ़ले मामलो को देखते हुए ड्राइविंग लाइसेंस (DL), पंजीकरण प्रमाणपत्र (RC) जैसे वाहन दस्तावेजों की वैलिडिटी 30 जून तक कर दी है.









Source link