खुशियों के पर्व पर छाया मातम: दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया किशोर नहाते समय नदी में डूबा, गहराई ज्यादा होने पर सागर के गोताखोर बुलाए, सर्चिंग कर निकाला शव

खुशियों के पर्व पर छाया मातम: दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया किशोर नहाते समय नदी में डूबा, गहराई ज्यादा होने पर सागर के गोताखोर बुलाए, सर्चिंग कर निकाला शव


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Teenager Went For Picnic With Friends, Drowned In River While Taking Bath, Ocean Divers Called For More Depth, Searched And Found Dead Body

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पानी से बाहर निकालते हुए किशोर का शव।

  • रहतगढ़ स्थित बीना नदी पर बने गिरजा दहार घाट का मामला, गोताखोरों ने मशक्कत कर शव पानी से निकाला

जिले के रहतगढ़ में होली के पर्व पर दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया किशोर बीना नदी में डूब गया। जब तक उसे पानी से बाहर निकाला जाता, उसने दम तोड़ दिया था। सूचना के अनुसार गोविंद अहिरवार (17) निवासी वार्ड क्रमांक 13 रहतगढ़ सोमवार को अपने चार दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए बीना नदी पर बने गिरजा दहार पहुंचा था। इसी दौरान गोविंद नहाने के लिए घाट पर पहुंचा। नहाते समय वह गहरे पानी में जाने के कारण डूब गया। घटना देख दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक वह पानी में समा गया था।

घटनाक्रम की खबर लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। किशोर की तलाश में नदी में सर्चिंग शुरू की गई। घाट पर गहराई अधिक होने के कारण स्थानीय गोताखोर गोविंद का पता नहीं लगा सके। इस पर प्रशासन ने सागर के गोताखोरों को बुलाया। गोताखोरों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद गोविंद का शव पानी से बाहर निकाला।

पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पीएम कराया। शव परिजन को सौंप दिया है। मौके पर पहुंचे रहतगढ़ एसडीएम रमेश पांडे ने बताया मृतक नाबालिग दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए आया था। तभी नहाते समय गिरजा दहार घाट के पास डूब गया। सागर के गोताखोर बुलाकर शव को पानी से बाहर निकलवाया गया है।

खबरें और भी हैं…



Source link