Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
ग्वालियर से पुणे के बीच मिली फ़्लाइट, पहले दिन सोमवार को पुणे से आने वाले यात्रियों का स्वागत करते सांसद विवेक शेजवलकर
- ग्वालियर सांसद के काफी प्रयास के बाद शुरू हो सकी है फ्लाइट
- एयरपोर्ट पहुंचकर सांसद ने किया आने वाले यात्रियों का स्वागत
- हवाई सेवा के रूप में ग्वालियर एक पायदान और आगे बढ़ा
ग्वालियर शहर अब हवाई सेवा के माध्यम से पुणे से जुड़ गया है। पुणे से ग्वालियर के बीच पहली फ्लाइट सोमवार को होली के दिन आई है। पहले ही दिन 46 यात्री पुणे से ग्वालियर आए हैं, जबकि 29 यात्री ग्वालियर से पुणे के लिए रवाना भी हुए हैं। पुणे से आने वाले सभी यात्रियों को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट दिखाई पड़ी है। साथ ही पुणे से आई पहली फ्लाइट के यात्रियों का स्वागत ग्वालियर सांसद विवेक शेजलवकर फूल देकर किया है।
काफी समय से ग्वालियर और पुणे के बीच हवाई सेवा की मांग की जा रही थी। क्योंकि ट्रेन से ग्वालियर से पुणे तक का 1300 किलोमीटर का सफर लगभग एक दिन का होता है। काफी थकान भरा सफर रहता है। इसके लिए ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने काफी प्रयास किए। कई बार नागरिक उड्यन मंत्री को पत्र लिखे। जिसके बाद यह पुणे फ्लाइट का सपना पूरा हो सका है। पुणे के लिए पहली फ्लाइट होली के दिन 29 मार्च को चली है। दोपहर 2.50 बजे पुणे से स्पाईजैट की पहली फ्लाइट ग्वालियर पहुंची। पुणे से 46 यात्री ग्वालियर आए हैं। पुणे से ग्वालियर आए यात्रियों का सांसद विवेक शेजवलकर ने फूल देकर स्वागत किया और होली की शुभाकमना दी। इसके साथ ही 29 यात्री ग्वालियर से पुणे के लिए रवाना हुए हैं।
कोरोना गाइड लाइन का किया पालन
पुणे से आने और जाने वाले यात्रियों को कोविड गाइड लाइन का पूरा पालन करना पड़ा। पुणे से आने वाले यात्रियों को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट दिखाने के बाद ही एंट्री दी गई। जिनके पास रिपोर्ट नहीं थी उनका तत्काल टेस्ट किया गया। साथ ही सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग होने के बाद ही एयरपोर्ट से बाहर निकल सके।