चार दिन से लॉक बस में मिली लाश: दीनदयाल बस स्टैंड परिसर में 27 मार्च से खड़ी थी बस, शव की पहचान क्लीनर के तौर पर

चार दिन से लॉक बस में मिली लाश: दीनदयाल बस स्टैंड परिसर में 27 मार्च से खड़ी थी बस, शव की पहचान क्लीनर के तौर पर


  • Hindi News
  • National
  • The Bus Was Standing In The Deendayal Bus Stand Premises Since March 27, The Body Was Identified As A Cleaner

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यात्री बस में मिली क्लीनर की डी-कम्पोज हाे चुकी लाश।

  • माढ़ोताल पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया, मर्ग कायम कर जांच में लिया
  • शनिवार को खड़ी हो गई थी बस, क्लीनर नहीं जाता था घर

दीनदयाल स्थित अंतरराज्यीय टर्मिनस (आईएसबीटी) में खड़ी एक बस में सड़ी-गली हालत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान बस के क्लीनर के तौर पर हुई है। शनिवार से ही बस परिसर में खड़ी हो गई थी। माढ़ोताल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भिजवा दिया है।

जानकारी के अनुसार गोटेगांव नरसिंहपुर निवासी प्रशांत दुबे के नाम पर बस एमपी 49 पी 0492 रजिस्टर्ड है। शारदा ट्रेवल्स की ये बस शनिवार से आईएसबीटी परिसर में खड़ी है। मंगलवार सुबह लोगाें को तेज दुर्गंध बस से आती हुई महसूस हुई। बस के पास पहुंचे तो वह लॉक मिला। दरवाजे को खोला गया तो उसमें डी कम्पोज हालत में एक लाश मिली। बाद में बस मालिक प्रशांत दुबे ने शव की पहचान क्लीनर गुरहा चरगवां निवासी लाल बहादुर (45) के रूप में की।
हार्ट अटैक से मौत की आशंका व्यक्त कर रही है पुलिस
टीआई माढ़ोताल रीना पांडे के मुताबिक लाल बहादुर किसी भी त्यौहार में घर नहीं जाता था। वह शराब का लती था। बस में ही सो जाता था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि शराब पीकर बस में सोते समय हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हो गई होगी। बहरहाल शव को पीएम के लिए भिजवाया गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

खबरें और भी हैं…



Source link