जिद में उठाया आत्मघाती कदम: होली पर्व पर मायके जाने की जिद, पति ने फसल कटने के बाद भेजने का बोला तो दो बच्चों की मां ने पी लिया जहर

जिद में उठाया आत्मघाती कदम: होली पर्व पर मायके जाने की जिद, पति ने फसल कटने के बाद भेजने का बोला तो दो बच्चों की मां ने पी लिया जहर


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • The Insistence Of Going To The Holi Festival Maiden, The Husband Said To Send After Harvest, Then The Mother Of Two Children Drank Poison

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक फोटो

  • रामटोरिया के बमोरीकलां का मामला, गंभीर हालत ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया

होली पर्व पर अपने मायके जाने पर अड़ी 24 वर्षीय दो बच्चों की मां ने गुस्से में आकर घर में रखा कीटनाशक पीकर खुद की जान जोखिम में डाल ली। महिला को परिजन ने अस्पताल में भर्ती कराया है। घटनाक्रम सोमवार दोपहर का बताया जा रहा है। सूचना के अनुसार छतरपुर जिले में रामटोरिया बमोरीकलां निवासी चंदभान लोधी की 24 बर्षीय पत्नी सविता के मायके में मां का निधन होने पर दुःख का त्योहार था।

इसी कारण वह होली पर अपने मायके सेधपा के बराज गांव जाने की जिद करने लगी। पत्नी की जिद पर पति ने खेती कार्य पूरा होने के कुछ दिनों बाद उसे मायके भेजने की बात कही। यह बात पत्नी को बुरी लग गई। गुस्से में आकर पत्नी सविता ने कीटनाशक पी लिया। उल्टियां और तबीयत बिगड़ने पर परिजन को मामले की भनक लगी। परिजन ने तुरंत उसे निजी वाहन से शाहगढ़ के स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत में सुधार हो गया।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पेट दर्द कर रहा था। तभी गलती से घर की अलमारी में रखा कीटनाशक पी लिया। फिलहाल पुलिस ने महिला से पूछताछ की। अस्पताल में महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

खबरें और भी हैं…



Source link