पूर्व चयनकर्ता शरणदीप सिंह ने कहा- टी20 वर्ल्ड कप के लिए रोहित और धवन की ओपनिंग जोड़ी सर्वश्रेष्ठ

पूर्व चयनकर्ता शरणदीप सिंह ने कहा- टी20 वर्ल्ड कप के लिए रोहित और धवन की ओपनिंग जोड़ी सर्वश्रेष्ठ


शिखर धवन को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के सिर्फ एक मैच में मौका दिया गया था. (PC-AFP)

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) शुरू होने में 7 महीने का समय बचा है. इसके पहले पूर्व चयनकर्ता शरणदीप सिंह (sarandeep singh) का बड़ा बयान आया है. उनका मानना है रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और शिखर धवन (Shikhar Dhawan) से ही वर्ल्ड कप में ओपनिंग कराई जानी चाहिए.

नई दिल्ली. टी20 सीरीज (India vs England) के दौरान शिखर धवन को सिर्फ एक मैच में मौका मिला था. अंतिम मैच में खुद कप्तान विराट कोहली ओपनिंग करने आए थे. इसके बाद उन्होंने कहा था कि वे आगे भी रोहित के साथ ओपनिंग करना चाहते हैं. लेकिन पूर्व चयनकर्ता शरणदीप सिंह (sarandeep singh) का मानना है कि टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में टीम को रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की अनुभवी सलामी जोड़ी के साथ ही जाना चाहिए.

शरणदीप ने कहा, ‘धवन को एक मैच के बाद बाहर करना हैरानी भरा था. उसने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया था. ऑस्ट्रेलिया में अच्छा खेल दिखाया. जब भी वह खेलता है तो अच्छा प्रदर्शन करता है. वह मानसिक रूप से बेहद मजबूत है. हो सकता है कि टीम कुछ विकल्प आजमाना चाहती हो, लेकिन मेरा मानना है कि रोहित और धवन का दाएं हाथ और बाएं हाथ का संयोजन वर्ल्ड कप के लिए भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ विकल्प होगा.’

हार्दिक गेंदबाजी नहीं करते तो क्रुणाल की वनडे टीम में जगह नहीं

उन्होंने कहा कि आप एक मैच के आधार पर आकलन नहीं कर सकते. धवन ने वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया. टीम बनाने में आईपीएल की भूमिका अहम होगी. टीम में जगह बनाना आसान नहीं है. ईशान किशन को भी बेजोड़ प्रदर्शन करना होगा. शरणदीप का मानना है कि अगर हार्दिक पंड्या गेंदबाजी नहीं करते हैं तो फिर क्रुणाल के लिए वनडे टीम में जगह नहीं है. उन्होंने कहा, ‘अगर हम वनडे की बात करें तो यदि हार्दिक गेंदबाजी नहीं करता तो क्रुणाल आपका पांचवां गेंदबाज नहीं हो सकता है. उसने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन क्रुणाल 10 ओवर नहीं कर सकता है. वह टी20 का अच्छा खिलाड़ी है, लेकिन जब वनडे की बात आती है तो उसके पास बल्लेबाजों के सामने चुनौती पेश करने जैसा कौशल नहीं है.’यह भी पढ़ें: IPL 2021: अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के साथ ट्रेनिंग करते दिखे, मिल सकता है डेब्यू का मौका

अलग-अलग फॉर्मेट के लिए अलग कप्तान को लेकर कभी बात नहीं हुई

अलग-अलग फॉर्मेट के लिए अलग कप्तानों के विषय पर शरणदीप ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान इस पर चर्चा तक नहीं हुई. उन्होंने कहा कि अलग-अलग कप्तानों की जरूरत तब पड़ती है जबकि आपका कप्तान अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा हो, लेकिन कोहली एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिसका सभी फॉर्मेट में औसत 50 से ऊपर है. अगर वह किसी एक फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं तो आप उनसे कप्तानी का भार कम कर सकते हैं. टी20 वर्ल्ड के आयोजन में सिर्फ 7 महीने का समय बचा है. टूर्नामेंट के मुकाबले अक्टूबर-नवंबर में भारत में होने हैं.









Source link