- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- The Mercury Of The Ocean Crossed 40 Degrees Due To Warm Winds Coming From Rajasthan, Scorching Sun
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर12 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
गर्म हवाओं और सूरज की चुभन से सड़कों पर सन्नाटा पसरा है।
- 17 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं गर्म हवाएं
मार्च के आखिरी सप्ताह में गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। पिछले दो दिनों से गर्म हवाओं के थपेड़ों से आमजन हलाकान हैं। मंगलवार सुबह से जिले का मौसम शुष्क रहा। 17 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलीं। अचानक वातावरण में बढ़ी गर्मी से लोग परेशान हैं।
मंगलवार को सागर का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी के इस सीजन में मंगलवार सबसे गर्म दिन रहा। सुबह 9 बजे से ही वातावरण में गरमाहट का अहसास होने लगा। दोपहर में सूरज ने अपने तेवर दिखाए। चुभन पैदा करने वाली धूप ने लोगों को परेशान किया। गर्मी के बीच दोपहर के समय बाजार की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। आमदिनों की अपेक्षा कम लोग सड़कों पर निकले।
इसलिए बढ़ी वातावरण में गर्मी
मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पीके साहा के अनुसार इस समय राजस्थान और गुजरात से लगातार गर्म हवाएं आ रही हैं। इसी कारण सागर जिले के अधिकतम तापमान में उछाल आया है और गर्मी ने तेवर दिखाना शुरू किया है। आगामी दो दिनों तक गर्मी अपना असर दिखाएगी। इसके बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके असर से लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिलेगी।