विवादित अफसर के खिलाफ एक्शन: शराब के अवैध परिवहन मामले में भोपाल के सहायक आबकारी आयुक्त संजीव दुबे को हटाया, ग्वालियर से अजय शर्मा को भोपाल भेजा

विवादित अफसर के खिलाफ एक्शन: शराब के अवैध परिवहन मामले में भोपाल के सहायक आबकारी आयुक्त संजीव दुबे को हटाया, ग्वालियर से अजय शर्मा को भोपाल भेजा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Madhya Pradesh Liquor Smuggling Case; Bhopal Excise Sanjeev Dubey Removed By Shivraj Singh Chouhan Govt

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भाेपाल24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सरकार ने भोपाल के सहायक आबकारी आयुक्त संजीव दुबे को हटाकर ग्वालियर मुख्यालय में पदस्थ कर दिया है।

  • इंदौर के 41 करोड़ के ट्रेजरी चालान घोटाले में नाम आने पर सरकार ने उन्हें हटाया था
  • कमलनाथ सरकार में मंत्रियों को लाखों रुपए देने का कथित आडियो भी वायरल हाे चुका है

राज्य सरकार ने आखिरकार भोपाल के सहायक आबकारी आयुक्त संजीव दुबे को हटा दिया है। वाणिज्यिक कर विभाग ने मंगलवार को आदेश जारी करते हुए दुबे को ग्वालियर मुख्यालय में पदस्थ किया है। जबकि ग्वालियर के सहायक आबकारी आयुक्त अजय शर्मा को भोपाल में पदस्थ किया गया है। मंत्रालय सूत्रों ने बताया कि संजीव दुबे को भोपाल में शराब के अवैध परिवहन की शिकायतों के चलते हटाया गया है। इसको लेकर विधानसभा के बजट सत्र में कांग्रेस ने ध्यानाकर्षण के माध्यम से मामला उठाया था। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के अलावा बीजेपी के विधायकों ने सदन में कहा था कि भोपाल में आबकारी अधिकारियों के संरक्षण में अवैध शराब बेची जा रही है। सरकार की तरफ से वाणिज्यिक कर मंत्री जगदीश देवड़ा ने आरोपों को खारिज कर दिया था।

वाणिज्यिक कर विभाग ने मंगलवार को भोपाल के सहायक आबकारी आयुक्त संजीव दुबे को ग्वालियर में पदस्थ करने का आदेश किया।

वाणिज्यिक कर विभाग ने मंगलवार को भोपाल के सहायक आबकारी आयुक्त संजीव दुबे को ग्वालियर में पदस्थ करने का आदेश किया।

इसके बाद कांग्रेस विधायकों के साथ ही बीजेपी के विधायकों ने संजीव दुबे का नाम लेकर आरोप लगाए थे कि उनके संरक्षण में अवैध परिवहन हो रहा है। चार साल पहले इंदौर में हुए 41 करोड़ के फर्जी ट्रेजरी चालान मामले में संजीव दुबे का नाम आया था। उस समय सरकार ने उन्हें इंदौर से हटाकर धार में पदस्थ कर दिया था। शिवराज सरकार के तीसरे कार्यकाल में संजीव दुबे धार में पदस्थ किए गए थे, लेकिन कमलनाथ सरकार के दौरान सितंबर 2019 में दुबे और व्हीसल ब्लोअर डॉ. आनंद राय का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें दोनों की बातचीत में आबकारी आयुक्त ने जिले के दो कांग्रेस विधायक और एक मंत्री द्वारा शराब ठेकेदारों से लाखों रुपए मांगने का आरोप लगाया था। जब सरकार ने उन्हें तत्काल हटाकर जांच के आदेश दिए थे। इस कथित बातचीत में दुबे वन मंत्री उमंग सिंघार, विधायक राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव व हीरालाल अलावा को 15 से 20 लाख रुपए देने की बात कर रहे थे।

खबरें और भी हैं…



Source link