IPL 2021: ऋषभ पंत बने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान, श्रेयस अय्यर टूर्नामेंट से बाहर

IPL 2021: ऋषभ पंत बने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान, श्रेयस अय्यर टूर्नामेंट से बाहर


IPL 2021: ऋषभ पंत बने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान (फोटो-ऋषभ पंत इंस्टाग्राम)

श्रेयस अय्यर की चोट के बाद ऋषभ पंत (Rishabh Pant Delhi Capitals new Captain) को आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स की कमान सौंपी गई है. ऋषभ पंत पहली बार कप्तान बने हैं.

नई दिल्ली. टीम इंडिया के धमाकेदार बल्लेबाज और विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant Delhi Capitals new Captain)  अब कप्तान भी बन गए हैं. पंत को दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2021 में कप्तानी सौंपी है. श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद पंत को ये बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. बता दें श्रेयस अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे. खबरों की मानें तो श्रेयस अय्यर के कंधे की सर्जरी होगी और वो अगले 3-4 महीनों तक क्रिकेट के मैदान पर नहीं उतर पाएंगे. यही वजह है कि दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी है.

बता दें दिल्ली कैपिटल्स के पास कप्तानी के लिए कई और दिग्गज खिलाड़ी भी मौजूद थे. जिनमें आर अश्विन, अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन और स्टीव स्मिथ शामिल हैं. हालांकि दिल्ली कैपिटल्स मैनेजमेंट ने पंत पर भरोसा जताया. बता दें पंत दिल्ली कैपिटल्स के उपकप्तान थे और अय्यर के चोटिल होने के बाद उनका कप्तान बनना तय माना जा रहा था और हुआ भी ऐसा ही.

दिग्गज खिलाड़ियों ने की है दिल्ली की कप्तानी
बता दें ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के 12वें कप्तान होंगे. उनसे पहले वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, दिनेश कार्तिक, जेम्स होप्स, महेला जयवर्धने, डेविड वॉर्नर, केविन पीटरसन इस टीम का नेतृत्व कर चुकी हैं. इसके अलावा जेपी ड्युमिनी, जहीर खान, करुण नायर और श्रेयस अय्यर ने भी टीम की कप्तानी की है. हालांकि ये खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल चैंपियन नहीं बना पाए. हो सकता है ऋषभ पंत कप्तान बनते ही दिल्ली कैपिटल्स का ये ख्वाब पूरा कर दें.









Source link