R Ashwin और Varun Chakravarthy को टीम में जगह ना मिलने पर भड़के Virender Sehwag, फिटनेस टेस्ट की कर दी आलोचना

R Ashwin और Varun Chakravarthy को टीम में जगह ना मिलने पर भड़के Virender Sehwag, फिटनेस टेस्ट की कर दी आलोचना


नई दिल्ली: भारतीय टीम के खिलाड़ी आज कल जितना अपने खेल पर ध्यान देते हैं उतना ही अपनी फिटनेस पर भी देते हैं. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) क्रिकेट में फिटनेस का ऐसा चलन लाए हैं कि अब सब खिलाड़ी अपने खेल के साथ-साथ फिटनेस का भी पूरा ध्यान रखते हैं. लेकिन इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) बीसीसीआई (BCCI) की फिटनेस टेस्ट से नाखुश नजर आए हैं. सहवाग ने कहा कि मैं इन टेस्ट्स को नहीं मानता.

‘सचिन, लक्ष्मण नहीं होते कभी पास’

सहवाग (Virender Sehwag) ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर इन खिलाड़ियों का फिटनेस टेस्ट होता तो ये कभी टीम नें जगह नहीं बना पाते. सहवाग (Virender Sehwag) ने क्रिकबज को बताया, ‘ आर अश्विन और वरुण चक्रवर्ती शायद इसलिए टीम में नहीं हैं क्योंकि उनसे यो-यो टेस्ट पास नहीं हुआ. लेकिन मैं इन बातों को नहीं मानता. अगर सिलेक्शन का यही हिसाब पहले होता तो सचिन, लक्ष्मण और गांगुली कभी पास नहीं होते.’

सहवाग (Virender Sehwag) ने कहा, ‘मैंने अपने सामने बीप टेस्ट में इन तीनों दिग्गज खिलाड़ियों को पास होते नहीं देखा. बीप टेस्ट में 12.5 स्कोर लाने होते थे लेकिन सचिन, गांगुली और लक्ष्मण 10 या 11 स्कोर लाते थे. लेकिन इन खिलाड़ियों की स्किल्स बहुत अच्छी थीं.’

‘स्किल ज्यादा जरूरी है’

सहवाग (Virender Sehwag) का मानना है कि स्किल फिटनेस से ज्यादा जरूरी चीज है. उन्होंने कहा, ‘अगर आपकी टीम फिट है और आप मैच हार रहे हो और खिलाड़ियों में स्किल्स की कमी है तो वो गलत बात है. मुझे लगता है ऐसे खिलाड़ियों को मौका मिलना चाहिए जिनकी गेंदबाजी या बल्लेबाजी अच्छी है. क्योंकि वो मुश्किल मौकों पर कामयाबी हासिल करेगा. और आप खिलाड़ी की फिटनेस धीरे-धीरे बेहतर कर सकते हैं.’

बता दें कि वरुण चक्रवर्ती को आईपीएल में उनके शानदार प्रदर्शन के चलते भारतीय टीम में चुना गया था. लेकिन वे लगातार दो फिटनेस टेस्ट में फेल रहे जिसके बाद उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर कर दिया गया. कप्तान विराट कोहली पहले ही ये बात साफ-साफ कह चुके हैं कि फिटनेस के साथ कोई ढिलाई नहीं की जाएगी और जो खिलाड़ी फिट होगा वही टीम में खेलेगा.





Source link