बाबर टी20I फिफ्टी में नंबर-1 पर, कोहली की बराबरी की: पाकिस्तान फाइनल पहुंचा, जिम्बाब्वे को ट्राई सीरीज में 69 रनों से हराया; उस्मान की हैट्रिक

बाबर टी20I फिफ्टी में नंबर-1 पर, कोहली की बराबरी की:  पाकिस्तान फाइनल पहुंचा, जिम्बाब्वे को ट्राई सीरीज में 69 रनों से हराया; उस्मान की हैट्रिक


  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • PAK Vs ZIM, Tri series 2025: Pakistan Vs Zimbabwe Fakhar Zaman Babar Azam Usman Tariq Hat trick Pakistan In Final Ryan Burl Sikandar Raza

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रावलपिंडी में खेले गए ट्राई-सीरीज के चौथे मैच में पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को 69 रन से हराकर शनिवार को होने वाले फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मैच में बाबर आजम और साहिबजादा फरहान की 103 रन की साझेदारी के बाद गेंदबाज उस्मान तारिक की हैट्रिक पाकिस्तान की जीत का सबसे बड़ा कारण बनी। उन्होंने 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

वहीं, बाबर आजम ने इस मैच में अपना 38वां टी20I अर्धशतक लगाया। इसके साथ ही वे टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने के मामले में विराट कोहली की बराबरी पर पहुंच गए। बाबर ने यह उपलब्धि 127 पारियों में हासिल की, जबकि कोहली ने 117 पारियों में 38 फिफ्टी लगाई थीं।विराट कोहली पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी20I फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं।

फरहान–बाबर की 103 रन की साझेदारी ने मजबूत नींव रखी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने पावरप्ले में तेज शुरुआत की। ओपनर सईम अय्यूब ने 8 गेंदों में 13 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद फरहान और बाबर ने पारी को संभाला।

पहले 20 गेंदों में फरहान 32 रन बना चुके थे, जबकि बाबर 15 रन पर थे। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 77 गेंदों पर 103 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। फरहान ने 41 गेंदों पर 63 रन बनाए, वहीं बाबर ने धीमी शुरुआत के बाद 52 गेंदों पर 74 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।

अंत में फखर जमान ने सिर्फ 10 गेंदों पर नाबाद 27 रन जोड़कर टीम का स्कोर 20 ओवर में 5 विकेट पर 195 तक पहुंचाया।

बर्ल लड़े, लेकिन जिम्बाब्वे की पारी लड़खड़ाई 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की शुरुआत खराब रही और टीम 19 ओवर में 126 रन पर ऑल-आउट हो गई। जिम्बाब्वे की ओर से रयान बर्ल ने शानदार संघर्ष करते हुए नाबाद 67 रन (49 गेंद, 8 चौके, 2 छक्के) बनाए। इसके अलावा कप्तान सिकंदर रजा ने 18 गेंदों पर 23 रन जोड़े। टीम के सिर्फ दो ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सके।

तारिक की हैट्रिक ने मैच खत्म किया पाकिस्तान की जीत में सबसे बड़ा योगदान युवा तेज गेंदबाज उस्मान तारिक का रहा। उन्होंने लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट झटके और कुल 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट लिए। नसीम शाह, मोहम्मद वसीम जूनियर और फहीम अशरफ ने 1-1 विकेट लिया, जबकि मोहम्मद नवाज के खाते में 2 विकेट गए।

खबरें और भी हैं…



Source link