बाबर आजम क्या करके मानेंगे, विराट कोहली के एक और रिकॉर्ड को किया बराबर

बाबर आजम क्या करके मानेंगे, विराट कोहली के एक और रिकॉर्ड को किया बराबर


Last Updated:

Babar Azam equals Virat Kohli T20I record: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 74 रन बनाकर विराट कोहली के 38 टी20 अर्धशतकों की बराबरी की. पाकिस्तान ने मैच 195 रन बनाकर जीता, विराट अब टी20 इंटरनेशनल नहीं खेलते ऐसे में बाबर जल्द उनका रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.

बाबर आजम ने टी20 इंटरनेशनल में विराट कोहली के रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

नई दिल्ली. टी20 टीम में वापसी के बाद से ही पाकिस्तान के फैन बाबर आजम से एक शानदार प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे थे. आखिरकार उन्होंने ट्राई सीरीज के चौथे मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ बेहतरीन खेल दिखाया. रविवार को खेले गए इस मैच में पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने 52 गेंद में 74 रन की पारी खेल डाली. उन्होंने पारी के दौरान सात चौके और दो छक्के मारे. मेजबान पाकिस्तान ने मैच में 5 विकेट पर 195 का स्कोर खड़ा किया. जवाब में जिम्बाब्वे की टीम महज 19वें ओवर में 126 रन पर सिमट गई. बाबर आजम ने मैच के दौरान विराट कोहली के एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.

इस पारी की बदौलत बाबर ने अपना 38वां टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक जमाया. ये इस फॉर्मेट में किसी भी एक्टिव बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा है. 31 साल के बाबर अब टी20 में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले बैटर की लिस्ट में विराट कोहली के बराबर आ गए हैं. उन्होंने 134 मैचों और 127 पारियों में अपना 38वां अर्धशतक बनाया, जबकि विराट ने 125 मैचों और 117 पारियों में इतने ही अर्धशतक बनाए हैं. रोहित शर्मा इस लिस्ट में 159 मैचों में 32 अर्धशतकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं.

विराट और रोहित दोनों ने पिछले साल बारबाडोस में विश्व कप जीतने के बाद टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था. ऐसे में ये बात पक्की है कि बाबर जल्द ही इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. बाबर ने 41 बार 50 रन का आंकड़ा पार किया है, जबकि विराट और रोहित ने 39 और 37 बार ऐसा किया है. बाबर ने एशिया कप के बाद टी20 में वापसी की जहां उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में हिस्सा लिया. पाकिस्तान ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था. जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में उतरते समय बाबर पर काफी दबाव था. उन्होंने अपने पिछले पांच टी20 में 0, 11*, 68, 0 और 16 के स्कोर बनाए थे.

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें

homecricket

बाबर आजम क्या करके मानेंगे, विराट कोहली के एक और रिकॉर्ड को किया बराबर



Source link