मुंबई इंडियंस ने एक वीडियो क्लिप शेयर किया जिसमें टीम के कप्तान रोहित शर्मा और पत्नी रितिका के साथ बेटी समायरा नजर आ रही हैं.
मुंबई इंडियंस ने एक वीडियो क्लिप शेयर किया हैं जिसमें समायरा अपने पापा रोहित शर्मा का क्रिकेट हेलमेट पहने हुए हैं. इसी बीच रितिका उससे कहती हैं कि वह ऋषभ चाचू (पंत) की तरह कर रही है. वहीं, थोड़ी देर बाद वह जोर से हेलमेट को देखकर मुंबई इंडियंस चिल्लाती है.
मुंबई इंडियंस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो बुधवार को शेयर किया गया जिसमें समायरा रोहित और रितिका के साथ नजर आ रही हैं. वह क्रिकेट हेलमेट पहने हुए हैं और मम्मी-पापा उससे बात कर रहे हैं. इसी बीच रितिका उससे कहती हैं कि वह ऋषभ चाचू (पंत) की तरह कर रही है. वहीं, थोड़ी देर बाद वह जोर से हेलमेट को देखकर मुंबई इंडियंस चिल्लाती है.
From a mini pull-shot 😍 to an MI cheer chant ➡️ Sammy’s #IPL2021 plan is ready ✅#OneFamily #MumbaiIndians @ImRo45 @ritssajdeh pic.twitter.com/vPnTCjLVLc
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 31, 2021
थोड़ी देर बाद वह हाथ से चौके की तरह का इशारा करती है, जैसे अंपायर हाथ से मैदान में करते हैं. इस पर रोहित और रितिका काफी हंसते भी हैं. इस वीडियो के साथ-साथ सोशल मीडिया पर सैमी (Sammy Trending) ट्रेंड भी करने लगा. दरअसल, सैमी को समायरा का छोटा नाम बनाया गया है और मुंबई ने इसी नाम के साथ वीडियो को शेयर भी किया था.इसे भी पढ़ें, हार्दिक पंड्या ने बेटे अगस्त्य के साथ शेयर की तस्वीर, बोले- वक्त कैसे बीत गया
इस वीडियो पर कई कमेंट्स किए, कुछ लोगों ने तो समायरा को मुंबई इंडियंस का ब्रांड एंबेसेडर बनाने तक की सलाह दी. आईपीएल का 14वां सीजन चेन्नई में मुंबई इंडियंस और बैंगलोर के बीच मुकाबले से शुरू होगा, जो 9 अप्रैल को होना है. मुंबई रिकॉर्ड पांच बार की चैंपियन हैं जिसकी कप्तानी रोहित शर्मा संभालते हैं.